बिक्री का नया माइलस्टोन

बिक्री का नया माइलस्टोन

बिक्री का नया माइलस्टोन:क्रेटा की बिक्री 6 लाख यूनिट के पार, तो नेक्सन की 2 लाख यूनिट का प्रोडक्शन हुआ, जानिए क्यों खास हैं ये दोनों कार

भारतीय बाजार में अब सब-कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। भारत में हर साल इस सेगमेंट में कई नए मॉडल आ रहे हैं। इतना ही नहीं, नई कंपनियां भी SUV मॉडल के साथ एंट्री कर रही हैं। टाटा नेक्सन और हुंडई क्रेटा इस सेगमेंट की ऐसी कार हैं जिनकी डिमांड लगातार बनी है। यही वजह है कि नेक्सन की प्रोडक्शन 2 लाख यूनिट को क्रॉस कर चुका है। वहीं, क्रेटा 6 लाख यूनिट की बिक्री का माइलस्टोन बना चुकी है।

पहले बात करते हैं सब-कॉम्पैक्ट SUV टाटा नेक्सन की...

टाटा ने पुणे के रंजनगांव प्लांट से नेक्सन की 2,00,000वीं यूनिट को रोलआउट किया है। देश में कोविड-19 महामारी संकट को देखते हुए लगाए गए प्रतिबंधों के कारण नेक्सन की 50,000 यूनिट के निर्माण में टाटा मोटर्स को लगभग छह महीने का समय लगा। कंपनी ने इसे 21 सितंबर, 2017 को लॉन्च किया था। तब उसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपए थी।
नेक्सन पिछले महीने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों में शामिल हो गई। इस सब-कॉम्पैक्ट SUV की 6,439 यूनिट बिकीं। ये लिस्ट में चौथे स्थान पर रही। इससे पहले मार्च में नेक्सन की बिक्री ने एक महीने में 8,683 यूनिट का नया रिकॉर्ड बनाया था।
ग्लोबल NCAP के सेफ्टी क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है। ये पहली ऐसी मेड इन इंडिया कॉम्पैक्ट SUV है जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग मिली थी। एडल्ट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन को 17 में से 16.06 पॉइंट मिले थे। ग्लोबल एजेंसी ने रेटिंग दी थी कि कार की बॉडी स्थिर है। कार में डुअल फ्रंट एयरबैग दिया गया है।
नेक्सन में 110hp पावर वाला 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया है। वहीं, 120hp पावर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। दोनों इंजन को 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कीमतें बढ़ने के बाद अब इसकी शुरुआत एक्स-शोरूम कीमत 7.19 लाख रुपए हो गई है।
भारत के सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसने अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है। हालांकि, भारत में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV300, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टोयोटा अर्बन क्रूजर, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से होता है।
अब बात करते हैं हुंडई क्रेटा की...

हुंडई की ये सबसे पॉपुलर SUV बन चुकी है। कंपनी ने इसे जुलाई 2015 में लॉन्च किया था, जिसके बाद इसकी बिक्री के आंकड़े बेहतर होते जा रहे हैं। यही कारण है कि अब इस कार की 6 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। इससे पहले अगस्त 2020 में इसने 5 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार किया था।
2015 में लॉन्चिंग के बाद से क्रेटा की अब तक भारत में कुल 6,06,743 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसमें डीजल वैंरिएंट की 3,99,787 यूनिट्स बेची गई हैं। भारतीय बाजार में दूसरी कारों की तुलना में क्रेटा का डीजल वैरिएंट जमकर बिक रहा है। कंपनी ने सेकंड-जनरेशन क्रेटा 16 मार्च, 2020 को लॉन्च की थी। जिसके बाद से अप्रैल 2021 तक इसकी कुल 1,39,204 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
क्रेटा को चार वैरिएंट- EX, S, SX और SX (O) में बेचा जाता है। हाल ही में कंपनी ने क्रेटा के एक नया वैरिएंट SX एक्सक्लुसिव को जोड़ा है। इस वैरिएंट को SX के नीचे रखा जाएगा और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.14 लाख रुपए है।

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.