दांत दर्द के लिए घरेलू इलाज

दांत दर्द के लिए घरेलू इलाज

जब भी दांतों में दर्द होता है तो व्यक्ति कुछ खा नहीं सकता। दांत के दर्द के कारण हमेशा परेशान रहता है। यह भी संभव नहीं है कि बार-बार होने वाले दांत दर्द के इलाज के लिए रोगी अपना काम-धंधा छोड़कर डॉक्टर के पास चला जाए। इसलिए घरेलू उपचार की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी परेशान हैं, तो दांत दर्द के लिए घरेलू उपचार आजमा सकते हैं।

दांत में दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन ये बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द की वजह से कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। यहां तक कि सिर में दर्द भी हो सकता है। दांत का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो दांत दर्द होने पर तुरंत पेन किलर या एंटीबायोटिक दवा खाने की बजाय घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।

दांत का दर्द क्या है (What is Toothache?)

आयुर्वेद के अनुसार, दांत में दर्द वात दोष के कारण होता है। खानपान में सुधार, साफ-सफाई एवं घरेलू नुस्खों से दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। 

दांत दर्द के प्रकार (Toothache Types in Hindi)

दांत दर्द (Teeth pain) दो तरह के होते हैंः-

  • इसमें दांतों में तेज दर्द होता है, जिसे शार्प टूथ पेन (Sharp Tooth Pain) कहते हैं। यह कुछ खाते समय, या बात करते समय एकदम तेजी से होता है।
  • इसमें दर्द ज्यादा गरम या ठण्डा खाना खाने के कारण होता है। इस दर्द को डल टूथ पेन (Dull Tooth Pain) भी कहते हैं। यह हल्का तथा ज्यादा लम्बे समय तक रहता है।

दांत दर्द के कारण (Causes of Toothache in Hindi)

दांत में दर्द होने के ये कारण हो सकते हैंः-

  • स्वस्थ दांतों के लिए दांतों का ध्यान रखना जरूरी होता है। दांतों का ख्याल नहीं रखा गया तो दांतों में कीड़े लगने का डर रहता है। इससे दांतों में कैविटी हो जाती है। यह दांत के दर्द का कारण बनता है।
  • दांतों की जड़ों का कमजोर होना। गलत तरीके से दांतों की सफाई करने से दांतों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे दांतों में दर्द होता है।
  • दांतों के टूटने से भी दांतों में दर्द होता है।
  • अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) निकलने के दौरान दांतों में असहनीय दर्द होता है।
  • अधिक मीठे खाने से भी दांत दर्द होता है। मीठा खाने के बाद, खाने के अंश दांतों और मसूड़ों में रह जाते हैं। यह कीटाणु अम्ल पैदा करते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह संक्रमण दांतों की जड़ों तक पहुंच कर दांतों में दर्द पैदा करता है।
  • कैल्शियम की कमी के कारण दांत कमजोर पड़ जाते हैं, जिस कारण दांतों में दर्द होता है।
  • दांतों में बैक्टीरिया के इन्फेक्शन के कारण दर्द होने लगता है।

छोटे बच्चों में दांत दर्द के कारण (Causes of Dental Pain in Children in Hindi)

छोटे बच्चों में अक्सर दांत दर्द की समस्या देखी जाती है। बच्चों के ज्यादा मीठा खाने, तथा दांतों की साफ-सफाई सही से ना रखने के कारण बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का ज्यादा खतरा बना रहता है। इस कारण उनके दांतों में कैविटी बन जाती है। इससे दर्द होने लगता है।

अक्ल दाढ़ क्या है? (What is Wisdom Tooth in Hindi?)

अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) सामान्य रूप से 17 से 25 साल के बीच में आ जाती है। कई लोगों में यह 25 साल के बाद भी आती है। ये काफी मजबूत होते हैं। यह दांत सबसे आखिरी में आते हैं, इसलिए जब इन्हें जगह नहीं मिल पाती, तो यह मसूड़ों और दांतों पर दबाव बनाते हैं। इससे असहनीय पीड़ा होती है।अक्ल दाढ़ आने का दर्द लगभग एक-दो दिन, या कभी-कभी तीन दिन तक भी रहता है।

इसमें तेज दर्द के साथ-साथ सिर दर्द भी हो सकता है। व्यक्ति को भोजन चबाने में तकलीफ होती है। मसूड़ों में सूजन आ जाती है। अक्ल दाढ़ आने का दर्द कभी-कभी अचानक हो जाता है। कई बार यह दर्द  (Dant me dard) धीरे-धीरे व आराम से होता है। इसलिए हर 6 महीने में दांतों के डॉक्टर के पास जाकर इस समस्या का पहले से ही पता लगाया जा सकता है।

दांत के दर्द के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies for Toothache in Hindi) 

एलोपैथिक उपचार में केवल दांत के दर्द (Dant me dard) को कुछ समय के लिए दबाया जाता है, और इसके लिए पेन किलर, एनाल्जेसिक या एंटीबायोटिक खाने को बोला जाता है। एलोपैथिक दवाओं से शरीर में साइड-इफ़ेक्ट होने का खतरा भी रहता है। इसकी बजाय दांत दर्द में तुरंत आराम पाने के लिए घरेलू उपचार (Dant Dard Ke Gharelu Upay) अपनाना फायदेमंद  होता है, जो ये हैंः-

लौंग का प्रयोग कर दांत दर्द का इलाज (Cloves: Home Remedies for Toothache in Hindi)

एक लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दांत दर्द में तुरंत आराम मिलता है। लौंग का तेल भी दर्द को भगाने में प्रभावी होता है।

 

लहसुन के प्रयोग से दांत दर्द का उपचार (Garlic : Home Remedies for Tooth Pain in Hindi)

दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबा लें। इसके अन्दर मौजूद Allicin  प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है। यह दांत दर्द को खत्म करता है।

दांत दर्द की दवा है हींग (Hing : Home Remedies to Treat Teeth Pain in Hindi)

चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर रूई में लगा लें। इसे दर्द वाले दांत के पास रखें। यह दांत दर्द से तुरंत आराम दिलाने का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। 

दांत दर्द से तुरंत आराम दिलाता है हल्दी (Turmeric: Home Remedies for Toothache Treatment in Hindi)

हल्दी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाना चाहिए। यह दांत दर्द की दवा की तरह जल्दी असर करता है और दर्द से तुरंत आराम दिलाता है।

दांतों के दर्द से छुटकारा के  लिए आलू का इस्तेमाल (Potato: Home Remedies to Treat Dental Pain in Hindi)

आलु को छोटे टुकड़ों में काटकर कच्चा ही अच्छी तरह चबाएं। इससे कुछ देर में दांत दर्द (Dant me dard) से आराम मिल जाता है. 

दांत दर्द की परेशानी में प्याज से फायदा (Onion: Home Remedies for Dental Pain Treatment in Hindi)

प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के जीवाणु एवं बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें, या चबाएं। 

 

दांत दर्द की दवा है बेकिंग सोडा (Baking Soda: Home Remedies for Toothache in Hindi)

रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं। इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें। दांत दर्द होने पर दवा खाने के बजाय पहले इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं, यह दांत दर्द में तुरंत आराम पहुंचाता है।

काली मिर्च का पाउडर दांत के दर्द का इलाज (Black Pepper: Home Remedies to Treat Teeth Pain  in Hindi)

दांतों में ठंडा एवं गरम लगने से होने वाले दर्द के लिए काली मिर्च पाउडर, और नमक को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से दांत दर्द जल्दी ठीक हो जाता है।

अमरूद के सेवन से दांत दर्द का इलाज (Guava : Home Remedy for Toothache in Hindi)

  • अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को साफ करके मुंह में रख कर चबाएं।
  • अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को पानी में उबालकर ठण्डा कर लें। इसमें नमक मिलाएं और कुल्ला करें। अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके प्रयोग से दांत के दर्द में तुरंत आराम मिलता है।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से दांत दर्द का उपचाार (Hydrogen Peroxide: Home Remedy for Tooth Pain Treatment in Hindi)

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कुल्ला करें। यह दर्द और सूजन को ठीक करता है। बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके अलावा यह दांतों में लगे Plaque एवं मसूड़ों से निकलते खून की समस्या को भी दूर करता है।

ठंडी सिकाई से पाएं दांत दर्द से आराम (Cold Compress gives relief in Tooth pain in Hindi)

दांत का दर्द यदि किसी चोट के कारण है तो आप कोल्ड कंप्रेस कर सकते है ये आपको तुरंत दर्द में आराम देगा। इसके लिए आप दर्द वाली जगह पर अपने गालों (Cheeks) पर कोल्ड कंप्रेस करके आराम पा सकते है।

दांत दर्द का घरेलू उपाय है पिपरमेंट टी बैग 

दांत के दर्द में आप पिपरमेंटटी बैग का उपयोग कर सकते है ये भी आपको अस्थाई रूप से कुछ समय तक आराम देता है। इसके ले आप दर्द वाली जगह पर पिपरमेंटटी बैग को कुछ समय तक रख कर आप दर्द से कुछ समय के लिए आराम पा सकते है।

दांत दर्द दूर करने का घरेलू तरीका है व्हीटग्रास

व्हीटग्रास का उपयोग भी दांत दर्द में आराम देता है इसके लिए आप व्हीटग्रास के जूस को मुँह में भर कर उपयोग कर सकते साथ वीटग्रास की दर्द वाली जगह पर रखकर आप दर्द में कुछ समय के लिए आराम पा सकते है।

दांत दर्द दूर करने का घरेलू नुस्खा है अजवाइन की पत्ती

दांत दर्द को दूर करने में अजवाइन की पत्ती का उपयोग एक बहुत ही कारगर घरलू उपाय है जिसमे अजवाइन की पत्ती को दर्द वाली जगह पर रख कर चबाने से दर्द में आराम मिलता है।

दांत दर्द में आपका खान-पान  (Your Diet for Toothache)

दांत के दर्द से परेशान लोगों को अपना खान-पान  ऐसा रखना चाहिएः-

  • मीठे और चिपचिपे पदार्थ का सेवन कम से कम करें।
  • बहुत ज्यादा ठण्डा और बहुत ज्यादा गरम चीजें ना खाएं।
  • कुछ भी खाने के बाद अच्छी प्रकार कुल्ला करें।

दांद दर्द में आपकी जीवनशैली (Your Lifestyle During Dental Pain)

दांत के दर्द के दौरान आपकी जीवनशैली ऐसी होनी चाहिएः-

  • नियमित रूप से सुबह और सोने से पहले ब्रश से दांतों की सफाई करें।
  • हर 6 महीने में अपने दन्त चिकित्सक से दांतों का चेकअप कराएं।

दांत दर्द होने पर डॉक्टर से कब सम्पर्क करें? (When to Contact Doctor in Dental Pain?)

अधिकांश लोग दांत में दर्द होते ही दर्द वाली दवा खाने लगते हैं जबकि आपको पहले ऊपर बताए गए घरेलू उपाय (Dant Dard Ke Gharelu Upay) आजमाने चाहिए। अगर इन घरेलू उपायों के बाद भी दांत दर्द से आराम ना हो तो नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करें। आप इन अवस्था में डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैंः-

  • यदि दांत का दर्द एक दिन से ज्यादा बना रहे, और घरेलू उपचार करने से आराम न मिल रहा हो।
  • मसूड़ों से खून एवं बदबू आ रही हो।
  • अक्ल दाढ़ के कारण होने वाला दर्द यदि बहुत अधिक हो रहा हो।
Vote: 
No votes yet
Pro: 

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Health Updates

Image
सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं
लिंग बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू
स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे
स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक
सेक्स कैसे करते हैं
सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है
महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण
गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व
फिस्टुला या भगंदर, पाइल्स या बवासीर, किशमिश से बवासीर का इलाज, एलोवेरा से बवासीर का इलाज, हल्दी से बवासीर का इलाज इन हिंदी, केला से बवासीर का इलाज, पुरानी बवासीर का इलाज, फिटकरी से बवासीर का इलाज, बवासीर का होम्योपैथिक इलाज, बवासीर का अंग्रेजी दवा बवासीर का आयुर्वेदिक इलाज
लड़की या औरत को कैसे गर्म करें घरेलू उपाय
हाइड्रोसील के कारण लक्षण और इलाज इस प्रकार है जानिए
टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें
 ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन
झाइयां होने के कारण
यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है? यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है?
इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के
जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा
कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा