बच्चों में उल्टी होने के कारण, लक्षण और उपचार

बच्चों में उल्टी होने के कारण, लक्षण और उपचार

जब पेट के पदार्थ यानि खानापानी आदि पूरे जोश के साथ मुँह और नाक के जरिये निकलता है, तो उस प्रक्रिया को उल्टी कहा जाता है। उल्टियाँ होने के बहुत से कारण होते हैं, जैसे कि अधिक या दूषित खाना खाना, बीमारी, विषाणुजनित संक्रमण, पेट का संक्रमण, ब्रेन ट्यूमर, मस्तिष्क में चोट, इत्यादि। उल्टियाँ होने के एहसास को मतली के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन यह उल्टियाँ आने से पहले का एहसास होता है, कारण नहीं।

 

बच्चों में उल्टी होना क्या होता है? (What is Vomiting in Children?)

उल्टी आना कोई गंभीर समस्या नहीं है, बल्कि दिनचर्या, खानपान में बदलाव के कारण भी ऐसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद में उल्टी के इन पाँच प्रकारों का वर्णन मिलता है

  1. वातज
  2. पित्तज
  3. कफज
  4. त्रिदोषज
  5. आगंतुज

वातज पेट में गैस से होने वाली उल्टी वातज की श्रेणी में आती है। इस तरह की उल्टी कम मात्रा में कड़वी, झागवाली और पानी जैसी होती है। लेकिन कई बार इसके साथ सिर का दर्द, सीने में जलन, नाभि में जलन, खांसी और आवाज का खराब होना आदि समस्याएं भी होती हैं।

पित्तज पित्त की गर्मी के कारण होने वाली उल्टी पित्तज की श्रेणी में आती है। इस स्थिति में पीले, हरे रंग की उल्टी आती है और मुँह का स्वाद बेहद बुरा हो जाता है। इसमें भोजन नली व गले में जलन हो सकती है। सिर घूमना, बेहोशी भी इसके लक्षणों में शामिल है।

कफज कफ के कारण होने वाली उल्टी इस श्रेणी में आती है। इसमें उल्टी का रंग सफेद और प्रकार गाढ़ा होता है। इसका स्वाद मीठा होता है। मुँह में पानी भरना, शरीर का भारी होना, बारबार नींद आना, जैसे लक्षण इस प्रकार की उल्टी में होना स्वाभाविक होता है।

त्रिदोषज त्रिदोषज उल्टी वह होती है जो वात, पित्त और कफ, तीनों कारणों के चलते होती है। यह गाढ़ी, नीले रंग की या खून की हो सकती है। स्वाद में नमकीन या खट्टी हो सकती है। इसके अलावा पेट में तेज दर्द, भूख में कमी, जलन, सांस लेने में परेशानी और बेहोशी भी इसके लक्षणों में शामिल होता है।

आगंतुज इस तरह की उल्टी बदबू, गर्भावस्था, अरूचिकर भोजन, पेट में कीड़े या किसी स्थान विशेष पर जाने से हो सकती है। इस तरह की उल्टी को आगंतुज छर्दि भी कहते हैं।

उल्टी होने के प्रकार

दूध का फटना यह तब होता है, जब आपका बच्चा स्तनपान करता है। उसके पेट में दूध की मात्रा की अधिकता के कारण ऐसा होता है।

प्रतिवाह यह उल्टी आमतौर पर शिशुओं में ही होती है। जब बच्चे के ऊपर का बाल्व गलती से खुला रह जाता है तो भोजन, भोजन पाइप से उल्टा आ सकता है, यह कोई बीमारी नहीं है। यह समय के साथ ठीक हो जाता है।

उल्टी का प्रक्षेप्य ऐसा तब होता है, जब आपका बच्चा अपने पेट की सामग्री को  शक्तिशाली तरीके से बाहर निकालता है।

 

बच्चों में उल्टी होने का कारण (Causes of Vomiting in Children)

बच्चे दूध पीने के बाद उल्टी कर देते हैं तो इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है और न ही इसे पेट खराब होने वाला कोई संकेत समझे। ऐसा माना जाता है कि अगर आपका बच्चा उल्टी कर देता है तो वह स्वस्थ है और यह करना उसे पसंद है।

मां अपने बच्चे को गोद में लेकर ज्यादातर समय दूध पिलाती है। फिर उन्हें गोद में ही लिटाती है। अगर इस दौरान बच्चे को उल्टी हो जाती है तो मतलब है कि बच्चे की छाती हल्की हो गई है। इसका मतलब है कि बच्चे का पाचन तंत्र अच्छा है। इससे बच्चे को नींद भी अच्छी आती है। दूध पीने के दौरान दूध बच्चे की मस्कुलर ट्यूब से होते हुए उसके पेट में जाता है। इस मस्कुलर ट्यूब को इसोफेगस कहते हैं। इसोफेगस और पेट को जोड़ने के लिए एक मसल्स रिंग होती है जो बच्चे के दूध पीने पर खुल जाती है। दूध पीना बंद करने के बाद ये रिंग बंद हो जाती है। ऐसे में रिंग अगर सही है और ज्यादा टाइट नहीं है तो सारा दूध इसोफेगस में वापस चला जाता है। दूध के रिंग में वापस जाने के कारण ही उल्टी होती है।

आहार के साथ समायोजन शिशु का आहार भी उसकी उल्टी करने का कारण हो सकता है। जन्म के बाद शिशु को अपने आहार के साथ समायोजन बनाने मे समय लगता है। इस दौरान बच्चे का उल्टी करना सामान्य है और आपको इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं। इस दौरान शिशु उल्टी करने के साथ रोता भी है। हालांकि यह केवल कुछ महीनों में सामान्य हो जाता है।

कार सिकनेस अगर आप अपने नवजात शिशु के साथ यात्रा कर रही है तो गाड़ी और सड़कों पर यात्रा करने के कारण भी शिशु उल्टी कर सकता है और यह सामान्य है।

लम्बे समय तक रोनाअधिक देर तक रोने से बच्चे पर तनाव पड़ता है और यह उल्टी का कारण बन सकता है। अगर शिशु लंबे समय तक रोता है या खांस रहा है तो इस कारण भी वह उल्टी कर सकता है और इस बारे में आपको अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। अधिक देर तक रोने से बच्चे पर तनाव पड़ता है और यह उल्टी का कारण बन सकता है।

फूड एलर्जीजब शिशु सामान्य आहार लेना शुरु करता है तो ऐसा अक्सर होता है कि उसे फूड एलर्जी का सामना करना पड़े। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें किसी विशेष खाद्य पदार्थ से एलर्जी होती है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

उल्टी में खून आनाएक या दो बार शिशु की उल्टी में खून की एक या दो बूंदे दिखना चिंता का विषय नहीं होगा। हालांकि अगर ऐसा कई बार हो और खून की मात्रा ज्यादा हो तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

उल्टी के साथ बुखार या डिहाइड्रेशन होनाअगर आपके शिशु को उल्टी के साथ समस्याएं जैसे बुखार, मुंह का सूखना, रोते वक्त आंसू न आना या शिशु का स्तनपान न करना आदि दिखें तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 

बच्चों की उल्टी रोकने के उपाय ( How to Prevent Vomiting in Children)

बच्चे को दूध पीने के बाद उल्टी होना मतलब बच्चा स्वस्थ है। उल्टी रोकने की कोशिश कभी न करें। उल्टी को रोकने पर बच्चे को छाती में घुटन हो सकती है जो उसके लिए खतरनाक हो सकता है। बच्चे की उल्टियां रोकना आपके बस में नहीं है और रोकने की कोशिश करनी भी नहीं चाहिए। लेकिन अगर बच्चा अधिक उल्टी करता है तो इन तरीकों के जरिये इसे कम जरूर कर सकते हैं।

  1. बच्चे को केवल सही समय पर और उचित मात्रा में ही भोजन या दूध दें। जरूरत से ज्यादा या कम न दें।
  2. बच्चे को एक साथ बहुत ज्यादा फीड कराने या भोजन कराने के स्थान पर उसे थोड़ाथोड़ा ही खाना दें।
  3. यदि शिशु स्तनपान के बाद दूध उलटता है, तो उसे स्तनपान के दौरान ही ज्यादा बारबार डकार दिलाएं।
  4. यदि शिशु फॉर्मूला दूध पीता है, तो सुनिश्चित करें कि बोतल में निप्पल का छेद ज्यादा बड़ा न हो।
  5. दूध पीने के ठीक बाद शिशु को अपने घुटनों पर न उछालें, उछलने वाली कुर्सी पर न बिठाएं या बहुत ज्यादा सक्रिय न होने दें। भोजन को पेट में समायोजित होने के लिए समय चाहिए होता है। खाना खाने के बाद आधे घंटे तक शिशु को सीधा रखने से मदद मिल सकती है।
  6. समयसमय पर थोड़ीथोड़ी मात्रा में स्तनपान या भोजन करवाने से कई बार उल्टी कम करने में मदद मिल सकती है। आप भी यह आजमाकर देख सकती हैं।
  7. बच्चे को खाना खिलाने के 30 मिनट बाद तक सीधे बिठा कर रखें।
  8. अगर आप बच्चे को ठोस आहार दे रही हैं तो धीरेधीरे खिलाएं। छह माह के बाद अक्सर जब आप बच्चे को ठोस आहार देना शुरु करते हैं तो शुरुआती दिनों में बच्चे उल्टी कर सकते हैं।
  9. एक साथ पूरा खाना न खिलाएं। थोड़ाथोड़ा करके खिलाएं।
  10. चलती कार में सफर के दौरान होने वाली मिचली को कम करने के लिए, बीचबीच में कई बार रुकें, ताकि शिशु को ताजा हवा मिल सके और उसके पेट को आराम मिले। यदि शिशु ठोस आहार खाता है तो उसे यात्रा शुरु करने से पहले थोड़ी मात्रा में सेहतमंद स्नैक्स दें। पेट थोड़ा भरा होने से मदद मिलेगी। साथ ही उसके शरीर में जल की मात्रा संतुलित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ दें।
  11. बच्चों को हमेशा आरामदायक कपड़े ही पहनाए और ध्यान रखे कि डायपर ज्यादा टाइट न हो। ज्यादा टाइट कपड़ों से बच्चों को गर्मी हो सकती है जिसकी वजह से वह उल्टी कर सकता है।
  12. खाना खिलाने के बाद शिशु को डकार अवश्य दिलवाएं। शुरुआती महीनों में यह बेहद जरूरी होता है।
  13. शिशु को खाना खिलाने के बाद कम से कम आधे घंटे तक सीधा रखें और उसे ज्यादा हंसाये भी नहीं।
  14. खाना खाने के तुरंत बाद और सोते समय भी शिशु को पेट के बल न लिटाये।
  15. अपने शिशु को खाना खाने के बाद ज्यादा हिलाए नहीं।
  16. शिशु को स्तनपान कराते समय उसकी पोजिशन को सही रखें।

 

बच्चों की उल्टी रोकने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Vomiting in Children)

आम तौर पर बच्चों को उल्टी से निजात पाने के लिए लोग सबसे पहले घरेलू नुस्ख़ों को ही आजमाते हैं।  यहां हम पतंजली के विशेषज्ञों द्वारा पारित कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे जिनके प्रयोग से बच्चों का उल्टी होना रोका जा सकता है।

अनार का रस बच्चों की उल्टी रोकने में फायदेमंद (Pomegranate Beneficial to Get Relief from Vomiting in Children in Hindi)

जब बच्चे को उल्टियां हों तो उसे नींबू का रस और अनार का रस मिलाकर पिलाएं। इससे उल्टी बंद हो जाती है। चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकती हैं।

नींबू बच्चों की उल्टी रोकने में फायदेमंद (Benefit of Lemon to Get Relief from Vomiting in Children in Hindi)

जब बच्चे को गर्मी लग जाने की वजह से उल्टी हो रही हो तो ऐसे में बच्चे को थोड़े से पानी में नमक और नींबू का रस मिलाकर पिलाएं। यह घोल बच्चे को दिन में दो से तीन बार पिलाएं उससे अधिक न दें।

प्याज बच्चों की उल्टी रोकने में फायदेमंद (Onion Beneficial to Get Relief from Vomiting in Children in Hindi)

यदि बच्चे को कुछ पच नहीं रहा हो तो आप प्याज को कद्दूकस करके उसका रस बच्चे को दिन में दो से तीन बार दे। इससे उल्टी बंद हो जाती है।

अदरक बच्चों की उल्टी रोकने में फायदेमंद (Ginger Beneficial to Get Relief from Vomiting in Children in Hindi)

छोटे बच्चे अदरक खाना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए आप उन्हें अदरक वाली चाय दे सकते हैं। इससे उनका जी मिचलाना बंद हो जाएगा और वे खानेपीने भी लगेंगे। इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

चावल का पानी बच्चों की उल्टी रोकने में फायदेमंद (Rice Water Beneficial to Get Relief from Vomiting in Children in Hindi)

उल्टी यदि गैस के कारण हो रही है तो उसे उबले हुए चावल का पानी पिलाएं। दिन में तीन बार दो से तीन चम्मच चावल का मांड पिलाएं। इससे बच्चे का उल्टी आना बंद होने लगता है।

इलायची बच्चों की उल्टी रोकने में फायदेमंद (Cardamom Beneficial to Get Relief from Vomiting in Children in Hindi)

इलायची के बीजों को तवे पर भूनकर चूर्ण बना लें। इसके बाद इस चूर्ण को लगभग 22 ग्राम की मात्रा में शहद के साथ मिलाकर बच्चे को दिन में 3 बार चटाएं। बच्चे को उल्टियां आना धीरेधीरे बंद होने लगता है।

धनिया का मिश्रित काढ़ा बच्चों की उल्टी रोकने में फायदेमंद (Coriander Beneficial to Get Relief from Vomiting in Children in Hindi)

धनिया, सौंफ, जीरा, इलायची तथा पुदीना सभी को समान मात्रा में लेकर पानी में भिगो दें। इसके बाद जब ये सारी चीजें फूल जाएं तो इन्हें पानी में ही मसल लें और इस पानी को छान लें। इसके बाद इस पानी को बच्चे को दिन में तीन से चार बार पिलाएं। इससे बच्चे को उल्टी होना बंद हो जाएगा।

तुलसी बच्चों की उल्टी रोकने में फायदेमंद (Tulsi Beneficial to Get Relief from Vomiting in Children in Hindi)

तुलसी के ताजे पत्तोंं का एक चम्मच रस निकालकर उसमें शहद मिलाकर पिलाने से राहत मिलती है।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? (When to See a Doctor?)

यदि आपको अपने बच्चे में निम्नलिखित कोई लक्षण दिखाई दे तो डॉक्टर से संपर्क करने में देर नहीं करनी चाहिए

  1. मुंह सूखने लगना, आंसूओं की कमी, धंसे हुए कलांतराल, सुस्त या ढीलाढीलासा लगना और सामान्य की अपेक्षा कम गीली नैपी (एक दिन में छह नैपियों से कम) होने पर निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) का संकेत।
  2. बुखार।
  3. दस्त (डायरिया)।
  4. स्तनपान करने या फॉर्मूला दूध पीने से मना करना।
  5. 12 घंटे से अधिक समय तक उल्टी करना, या अत्यधिक बल के साथ उल्टी करना।
  6. ऐसा रैश (चकत्ता) जो त्वचा को दबाने पर भी हल्का न पड़े।
  7. उनींदापन और बहुत ज्यादा चिड़चिड़ापन।
  8. सांस की कमी।
  9. पेट में फुलावट या सूजन।
  10. मल में खून आना।
  11. उल्टी में खून या पित्त (गहरा पीला या हरा पदार्थ)।
  12. दूध पीने के आधे घंटे के अन्दर नवजात शिशु द्वारा लगातार बहुत बल के साथ उल्टी।
  13. वजन घटना या उचित वजन न बढ़ना।
 
Vote: 
No votes yet
Pro: 

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Health Updates

Image
सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं
लिंग बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू
स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे
स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक
सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है
महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण
गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व
सेक्स कैसे करते हैं
फिस्टुला या भगंदर, पाइल्स या बवासीर, किशमिश से बवासीर का इलाज, एलोवेरा से बवासीर का इलाज, हल्दी से बवासीर का इलाज इन हिंदी, केला से बवासीर का इलाज, पुरानी बवासीर का इलाज, फिटकरी से बवासीर का इलाज, बवासीर का होम्योपैथिक इलाज, बवासीर का अंग्रेजी दवा बवासीर का आयुर्वेदिक इलाज
लड़की या औरत को कैसे गर्म करें घरेलू उपाय
हाइड्रोसील के कारण लक्षण और इलाज इस प्रकार है जानिए
टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें
 ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन
झाइयां होने के कारण
इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के
यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है? यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है?
जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा
कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा