तीन बेहद सस्ती चीज़ें जो मिटा सकती हैं दुनिया भर से कुपोषण

तीन बेहद सस्ती चीज़ें जो मिटा सकती हैं दुनिया भर से कुपोषण

तीन बेहद सस्ती और आसानी से मिलने वाली चीज़ें कुपोषित बच्चों की हालत तेज़ी से सुधारने की क्षमता रखती हैं.

अमरीका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक शोध में पाया है कि ये तीन चीज़ें हैं- मूंगफली, चने और केले.

इन तीनों से तैयार किए गए आहार से आंतों में रहने वाले लाभदायक जीवाणुओं की हालत में सुधार होता है जिससे बच्चों का तेज़ी से विकास होता है.

बांग्लादेश में बहुत से कुपोषित बच्चों पर किए गए शोध के नतीज़ों के मुताबिक़, लाभदायक जीवाणुओं की संख्या बढ़ने से बच्चों की हड्डियों, दिमाग़ और पूरे शरीर के विकास में मदद मिलती है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़ बच्चों में कुपोषण की समस्या पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. विश्व भर में 15 करोड़ से अधिक बच्चे इससे प्रभावित हैं. हालात ऐसे हैं कि पांच साल के कम उम्र के बच्चों की मौतों में से आधी कुपोषण के कारण ही होती हैं.

null
ull.

कुपोषित बच्चे न सिर्फ़ सामान्य बच्चों की तुलना में कमज़ोर और छोटे होते हैं बल्कि इनमें से कई के पेट में लाभदायक बैक्टीरिया वगैरह या तो होते ही नहीं हैं या फिर बहुत कम होते हैं.

कुपोषित बच्चा

Image captionबच्चों के विकास के लिए ज़रूरी हैं लाभदायक बैक्टीरिया

गुड बैक्टीरिया को बढ़ाना ज़रूरी

इस शोध के प्रमुख रिसर्चर जेफ़री गॉर्डन का मानना है कि कुपोषित बच्चों के धीमे विकास की वजह उनकी पाचन नली में अच्छे बैक्टीरिया की कमी हो सकती है.

फिर इस समस्या से निपटा कैसे जा सकता है? शोध कहता है कि कोई भी आहार ले लेने से स्थिति नहीं सुधरती.

वैज्ञानिकों ने बांग्लादेश के स्वस्थ बच्चों के शरीर में रहने वाले बैक्टीरिया की क़िस्मों की पहचान की. फिर उन्होंने चूहों और सूअरों में प्रयोग किया और देखा कि कौन सा आहार लेने से आंतों के अंदर इन महत्वपूर्ण बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है.

इसके बाद उन्होंने 68 महीनों तक 12 से 18 महीनों की आयु तक के 68 बांग्लादेशी बच्चों को अलग-अलग तरह का आहार दिया.

जिन बच्चों की सेहत में सुधार हुआ, पाया गया कि एक आहार है जो उनके लिए मददगार रहा. यह था- सोया, पिसी हुई मूंगफली ,चने और केले.

केलेइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

Image captionमूंगफली, चने और केलों वाली डाइट से अच्छे नतीजे देखने को मिले

उन्होंने पाया कि इस आहार से आंतों में रहने वाले उन सूक्ष्मजीवों की संख्या बढ़ी है जो हड्डियों, दिमाग़ और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार माने जाते हैं.

इस विशेष आहार को बनाने वाली चीज़ें न सिर्फ़ सस्ती हैं बल्कि बांग्लादेश में इन्हें खाया भी जाता है. यह शोध 'साइंस' जर्नल में प्रकाशित हुआ है.

कुपोषण से हुए नुक़सान की भरपाई

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर जेफ़री गॉर्डन और ढाका के इंटरनेशनल सेंटर फ़ॉर डायरिया रिसर्च के उनके सहयोगी बताते हैं कि इस शोध का लक्ष्य कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारने में सूक्ष्मजीवियों की भूमिका का पता करना था.

गॉर्डन कहते हैं, "सूक्ष्म जीवी यह नहीं देखते कि क्या केला है और कौन सी मूंगफली; वे बस इनके अंदर के पोषक तत्वों को इस्तेमाल करते हैं."

"यह फ़ॉर्मूला जानवरों और इंसानों के लिए सबसे कारगर रहा और इसने कुपोषण से हुए नुक़सान की भरपाई भी की."

कुपोषण

Image captionज़रूरी नहीं कि कोई भी खाना कुपोषण से उबरने में मददगार साबित हो

ज़्यादा चावल और मसूर की दाल वाला आहार इस मामले में मददगार नहीं रहा और कुछ मामलों में तो इससे पेट के अंदर के जीवाणुओं को नुक़सान पहुंचा दिया.

गॉर्डन बताते हैं कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आहार क्यों इतना क़ामयाब रहा. अब एक और ट्रायल किया जा रहा ताकि देखा जा सके कि इस डाइट का बच्चों के वज़न और क़द पर क्या असर रहता है.

वह कहते हैं, "सूक्ष्म जीवों के इस माइक्रोबायोम का असर पेट तक सीमित नहीं है. इसका संबंध इंसान की सेहत से है. अब आगे हमें यह तरीका ढूंढना होगा कि कैसे माइक्रोबायोम को ठीक हालत में रखा जा सकता है."

सूक्ष्म जीवइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

माइक्रोबायोम क्या होता है?

  • क्या आप जानते हैं कि इंसान से ज़्यादा जीवाणु हैं? दरअसल आप अपने शरीर की कोशिकाओं की गिनती करें तो उनमें 43 प्रतिशत ही इंसानी कोशिकाएं हैं.
  • बाक़ी माइक्रोबायोम है. माइक्रोबायोम यानी बैक्टीरिया, वायरस, फ़ंगस और आर्किया (एक कोशिकीय सूक्ष्मजीव).
  • इंसान का जीनोम- यानी इंसान की आनुवांशिक जानकारियां- 20 हज़ार जानकारियों से बनी होती हैं जिन्हें जीन कहा जाता है.
  • ऐसे में माइक्रोबायोम को सेकेंड जीनोम कहा जाता है और इसका संबंध बीमारियों, जैसे एलर्जी, मोटापा, पार्किन्सन्स, डिप्रेशन और ऑटिज़्म से भी होता है.
  •  
Vote: 
Average: 5 (1 vote)

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
आप 'टालूराम' हैं तो ये ज़रूर पढ़ें 2,311 5
शाकाहारी हुई दुनिया तो हर साल 70 लाख तक कम मौतें 2,364 5
पिता बनने के बाद पुरूषों में यौन उत्तेजना और टेस्टोस्टेरोन में कमी आने लगती है. 1,501 4
बढ़े हुए पेट से निजात पाना है आसान 4,947 4
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,596 3
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 4,311 3
शराब का खुमार महिलाओं पर ज़्यादा क्यों चढ़ता है 2,294 3
डीएनए की दुनिया 13,223 3
'गर्मी की वजह से बिगड़ता है बच्चों का रिजल्ट' 2,107 3
वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में मानव शुक्राणु बनाने का दावा किया है. 1,494 3
हवाख़ोर योगी विज्ञान के लिए अबूझ पहेली 5,882 3
धरती पर सबसे पहले आया ये जीव! 17,618 3
जींस पहनते समय लड़के करते हैं ये पांच गलतियां 2,068 3
मरने से ठीक पहले दिमाग क्या सोचता है | 5,219 2
आकार में है सफलता की कुंजी 2,681 2
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,920 2
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 1,988 2
आधे मस्तिष्क से भी इन्सान रह सकते हैं ज़िंदा ! 4,232 2
कृत्रिम अग्न्याशय 2018 तक उपलब्ध हो सकते हैं : वैज्ञानिक 5,628 2
दिमाग़ की उत्तेजना दिल के लिए फायदेमंद! 1,696 2
क्या है न्यूरोडेवेलेपमेंटल डिसऑर्डर? 2,539 2
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,026 2
चिकनगुनिया वाले मच्छर की कहानी 4,100 2
भुलक्कड़ नहीं कहलाना है तो कसरत करें 2,095 2
अपनी मदद ख़तरनाक 1,265 2