मुँह सूखने का कारण और घरेलू इलाज

मुँह सूखने का कारण और घरेलू इलाज

जब मुँह में लार बनने की प्रक्रिया कम हो जाती है तब ड्राई माउथ यानि मुँह सूखने की समस्या होने लगती है। इसके कईं कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पानी की कमी, भूखे रहना या पानी में फ्लोराइड की मात्रा में कमी आदि। विशेषज्ञों के अनुसार हर छठा व्यक्ति इस समस्या से कभी न कभी जरूर जूझता है।

मुँह सूखना क्या होता है? (What is Dry Mouth?)

 मुँह सूखने की समस्या को ज़ेरोस्टोमिया (’Xerostomia’) भी कहा जाता है। हमारे मुँह में जब लार ग्रंथियाँ (Salivary glands) लार बनाना बंद कर देती है तब मुँह सूखने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। मुँह में बनने वाली लार दाँतों के बैक्टेरिया द्वारा बनाए गए एसिड को खत्म करती है जिससे कि दाँतों में कीड़े लगने की समस्या नहीं होती साथ ही लार की वजह से भोजन को आसानी से चबाने और निगलने में सहायता मिलती है। मुँह सूखने की बीमारी होने पर भोजन करने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

मुँह का सूखना अन्य रोगों के लक्षण के रूप में भी पाया जाता है, जैसे

  • जॉगरेन सिंड्रोम (Sjogren syndrome)
  • मधुमेह (Diabetes)
  • आमवात (Rheumatoid arthritis)
  • हाइपरटेंशन (Hypertension)
  • रक्ताल्पता (Anemia)
  • पार्किंसंस डिज़ीज (Parkinsons disease)

मुँह सूखने के कारण (Causes of Dry Mouth)

मुँह सूखने का सबसे पहला लक्षण मुँह में सैलाइवा कम बनता है इसलिए वह सूखा जैसा महसूस होता है।

  • मुँह सूखने का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) होता है।
  • कुछ एलोपैथिक दवाईयों के कारण भी मुँह सूखने की समस्या होती है, जैसे; एलर्जी में प्रयोग की जाने वाली दवाईयाँ, दर्दनिवारक दवाईयाँ और अवसाद में प्रयोग की जाने वाली दवाईयों के कारण।
  • कैंसर रोगी में केमोथ्रेपी के दौरान मुँह सूखने की समस्या उत्पन्न होती है।
  • पेट की खराबी के कारण।
  • सिर के किसी हिस्से में चोट लगने के कारण तंत्रिकाओं को हानि पहुँच सकती है जिससे मुँह सूखने की समस्या हो सकती है।

मुँह सूखने के लक्षण (Symptoms of Dry Mouth)

मुँह सूखने के मूल लक्षण के अलावा और भी लक्षण होते हैं, जो इसप्रकार हैं

  • मुँह एवं गले में खुश्की रहना।
  • मुँह से दुर्गन्ध आना।
  • खाना चबाने और निगलने में परेशानी होना।
  • दाँतों में कीड़े लगने की समस्या होना।
  • भोजन करने की इच्छा न होना एवं मुँह का स्वाद फीका पड़ना।
  • लार का काफी गाढ़ा होना।
  • मसूड़ों में खुजली और मसूड़ों से संबंधित विकार।

मुँह सूखने से बचने के उपाय (Prevention Tips for Dry Mouth)

मुँह सूखने की समस्या से बचने के लिए सबसे पहले जीवनशैली और आहार शैली पर ध्यान देने की ज़रूरत होती है। इनको संतुलित रखने पर कुछ हद तक इससे बचा जा सकता है। जैसे  

  • ऐसे फल और सब्जियाँ जिनमें जलीय अंश अधिक होता है उनका सेवन करें जैसे खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि।
  • तरलीय पदार्थों का अधिक सेवन करें जिससे मुँह सूखने की समस्या न हो।
  • चाय और कॉफी जैसे पदार्थों का सेवन कम से कम करें।
  • मुँह की सफाई पर विशेष ध्यान दें। भोजन के उपरान्त अच्छी प्रकार दाँतों को साफ करें।
  • भोजन को अच्छी प्रकार चबाकर खाएँ तथा भोजन के बीच में घूँट घूँट अल्प मात्रा में पानी पिएँ, जिससे मुँह सूखने की समस्या में परेशानी न हो।
  • प्रिजरवेटिव युक्त आहार का सेवन न करते हुए ताजा फल एवं सब्जियों का सेवन करें।
  • एंगजाइटी न्यूरोसिस (Anxiety neurosis) जैसी मानसिक बीमारियों में भी मुँह सूखने जैसी समस्या देखी जाती है। अत: तनावयुक्त जीवन जीने का प्रयास करें।
  • तम्बाकू, मद्यसेवन, धूम्रपान आदि के सेवन से दूर रहना चाहिए। इससे भी मुँह सूखने की समस्या हो सकती है।

 

मुँह सूखने का घरेलू इलाज (Home Remedies for Dry Mouth)

सामान्यतः मुँह सूखने की समस्या से निजात पाने के लिए सबसे पहले घरेलू नुस्ख़ों को ही अपनाया जाता है। यहां हम पतंजली के विशेषज्ञों द्वारा पारित कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे जिनके प्रयोग से मुँह सूखने की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है

लाल मिर्च का सेवन मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Red Chilly Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

लाल मिर्च को सूप या सलाद में डालकर खाएँ। यह ड्राई माउथ के लिए अच्छा घरेलु उपचार है। इसे अंगुली पर लगाकर अपनी जीभ पर लगाएं, कुछ देर तक जीभ जलेगी पर हमारी लार ग्रन्थियाँ सक्रिय हो जाती हैं।

सौंफ मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Fennel Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

एक गिलास पानी डालकर उसमें एक चम्मच सौंफ और एक चम्मच मिश्री डालकर उबालें। ठण्डा होने पर इसे पीने से मुँह के सूखेपन में बहुत लाभ मिलता है। सौंफ में फ्लेवनॉयड्स होते हैं जो लार के उत्पादन में सहायक होते हैं।

नींबू और शहद मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Lemon and Honey Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

एक गिलास पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदे और थोड़ा सा शहद लेकर अच्छे से मिलाएँ और इसे थोड़ी थोड़ी मात्रा में पूरे दिन पीते रहें। इससे मुँह में लार बनती रहेगी और मुँह नहीं सूखेगा।

एलोवेरा मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Aloe Vera Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

हर दिन सुबह खाली पेट 20 25 मि.ली ताजा एलोवेरा जूस पीने से मुँह का सूखना कम होता है।

इलायची मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Cardamom Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

मुँह सूखने पर इलायची के एक या दो दाना चबाएँ इससे मुँह सूखने की समस्या में लाभ मिलता है।

बेकिंग सोडा का मिश्रण मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Baking Soda Mixture Solution  Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

एक गिलास पानी लेकर इसमें एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, एक एक चम्मच नमक और शक्कर और कुछ बूँदे नींबू का रस मिलाएँ और पी लें। इससे डिहाइड्रेशन नहीं होता और मुँह सूखने की समस्या से बचा जा सकता है।

अदरक मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Ginger  Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

मुँह सूखने से बचने के लिए अदरक एक घरेलु उपचार है। अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर मुँह में रख कर धीरे धीरे चबाते रहने से लाभ मिलता है।

पानी का सेवन मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Intake of Water Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पानी से दिन में 2 3 बार गरारे करें।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और मुँह सूखने की समस्या नहीं होती है।

दालचीनी मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Cinnamon Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

दालचीनी में लार का उत्पादन करने की क्षमता होती है, इसलिए इसके सेवन से मुँह के सूखेपन की समस्या दूर हो जाती है। दालचीनी के एक छोटे टुकड़े को मुँह में रखकर चबाएँ।

तुलसी मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Tulsi Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

तुलसी की 3 4 पत्तियाँ लेकर इन्हें धोकर चबाएँ। लार का उत्पादन बनाए रखने के लिए एक नियमित अंतराल पर इसे चबाते रहें।

नारियल पानी का सेवन मुँह सूखने के इलाज में फायदेमंद (Coconut Water Beneficial in Dry Mouth in Hindi)

नारियल पानी का सेवन करें। यह एक बहुत ही पौष्टिक पेय है तथा मुँह सूखने की समस्या में यह बहुत लाभदायक होता है।

 

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए ? (When to See a Doctor?)

मुँह सूखने के कारण व्यक्ति में भूख की कमी एवं भोजन के प्रति अरूचि उत्पन्न हो जाती है जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। मुँह सूखने पर तुरन्त घरेलू उपचारों को अपनाना चाहिए एवं खान पान और जीवनशैली में उचित बदलाव लाने चाहिए। यदि इसके उपरान्त भी इस समस्या से छुटकारा न मिलें तो डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। 

Vote: 
No votes yet
Pro: 

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Health Updates

Image
सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं
लिंग बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू
स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे
स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक
सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है
महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण
गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व
सेक्स कैसे करते हैं
फिस्टुला या भगंदर, पाइल्स या बवासीर, किशमिश से बवासीर का इलाज, एलोवेरा से बवासीर का इलाज, हल्दी से बवासीर का इलाज इन हिंदी, केला से बवासीर का इलाज, पुरानी बवासीर का इलाज, फिटकरी से बवासीर का इलाज, बवासीर का होम्योपैथिक इलाज, बवासीर का अंग्रेजी दवा बवासीर का आयुर्वेदिक इलाज
लड़की या औरत को कैसे गर्म करें घरेलू उपाय
हाइड्रोसील के कारण लक्षण और इलाज इस प्रकार है जानिए
टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें
 ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन
झाइयां होने के कारण
इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के
यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है? यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है?
जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा
कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा