सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय

सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय

जब आपके बाल काले, लंबे और घने होते हैं तो चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है, और जब बाल सफेद हो जाते हैं तो इसका असर चेहरे पर भी पड़ता है। कई लोग सोचते हैं कि एक उम्र बीत जाने के बाद ही बाल सफेद होते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आज खान-पान में लापरवाही और अन्य कारणों के कारण छोटी उम्र के बच्चों को भी सफेद बालों जैसी समस्याएं हो रही हैं। 

सामान्य तौर पर उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में मेलानिन नामक तत्व कम बनने लगता है। इसलिए  35-40 वर्ष के बाद धीरे-धीरे ज्यादातर लोगों में सफेद बाल होने लगते हैं। अगर आपके भी सफेद बाल हैं, और आप सफेद बालों को काला करना चाहते हैं तो इसके लिए घरेलू उपचार (baal kale karne ka tarika) कर सकते हैं।

सफेद बाल क्या हैं? (What is Grey Hair?)

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात, पित्त एवं कफ दोषों के कारण अनेक रोग होते हैं। बालों के पकने (पालित्य) का कराण भी पित्त दोष होता है। वर्तमान में 70 फीसदी लोग उम्र से पहले ही सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं। इसके लिए केवल प्रदूषण ही जिम्मेदार नहीं, बल्कि आहार भी एक प्रमुख कारण है। अनुचित आहार लेने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे बाल पकने लगते हैं।

बालों के सफेद होने के सामान्य कारण (Common Causes of Grey Hair)

आमतौर पर इन चार कारणों से आपके बाल सफेद होते हैंः-

आहारज (Nutritional)-

खट्टा, तीखा, नमक तथा तीखा या गर्म आहार का अधिक सेवन करना से बाल सफेद होते हैं।

विहारज (Environmental & behaviour)-

अधिक मेहनत करना तथा रात में जागना। धूप तथा धूल में अधिक रहना। अधिक उपवास करना।

मानसिक (Psychological)-

क्रोध, शोक, भय तथा मानसिक तनाव से ग्रस्त रहना।

आदिबलप्रवृत्त (Unknown/Genetice)-

यह अनुवांशिक कारण है। किसी के परिवार में असमय बाल सफेद होने की समस्या पीढ़ी दर पीढ़ी देखी जाती है।

बालों के सफेद होने के अन्य कारण (Gray Hair Other Reasons)

 ये बालों के सफेद होने के हो सकते हैंः-

  • शरीर में जब कोशिकाएं मेलानिन को बनाना बंद कर देती है तो बाल सफेद होने लगते हैं। 
  • शरीर में विटामिन बी की कमी के कारण मेलानिन की प्रक्रिया बाधित होती है।
  • सिर दर्द या सायनस जैसी बीमारी के कारण भी बाल सफेद हो जाते हैं।
  • ज्यादा तनाव के कारण भी सफेद बाल की समस्या होने लगती है।
  • हरी सब्जियों व फलों का सेवन ना करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसके कारण समय से पहले सफेद बाल की परेशानी हो जाती है।
  • आहार में प्रोटीन, ऑयरन, कैल्शियम और विटामिन को पर्याप्त मात्रा में ना लेने से भी बाल सफेद होते हैं।
  • युवाओं में थायरॉइड ग्रंथि के स्राव में अधिकता या कमी के कारण भी समय से पहले ही बाल सफेद होने लगते हैं।
  • लम्बे समय तक दवाइयों का अधिक सेवन करने से भी असमय बाल सफेद हो जाते हैं।
  • कम उम्र में डायबिटीज का शिकार होने से भी बालों के सफेद होने की समस्या हो जाती है।
  • अनिद्रा (नींद न आने की बीमारी) के कारण भी बाल सफेद होने का खतरा रहता है।
  • एनीमिया या शरीर में खून की कमी के कारण भी बाल सफेद होने लगते हैं।
  • युवाओं में अधिक धूम्रपान व मादक पदार्थों के सेवन से भी बाल सफेद होने की समस्या बढ़ती जा रही है।
  • असमय बालों का सफेद होना अनुवांशिक कारण से भी होता है।
  • बालों पर कैमिकल युक्त शैम्पू का प्रयोग करना या कैमिकलयुक्त रंग का प्रयोग करना।

बच्चों के सफेद बाल होने के कारण (Causes of Grey Hair or White Hair in Children)

जब melanocytes से पर्याप्त मात्रा में मेलानिन का निर्माण नहीं हो पाता है तब बाल सफेद होते हैं। जब बच्चों के शरीर में मेलानिन की कमी होने लगती है, तो बच्चों के बाल सफेद हो जाते हैं।

  • कुछ परिवारों में यह अनुवांशिक रूप में पाया जाता है।
  • किसी रोग के कारण जैसे neurofibromatosisleukodermatuberous sclerosis आदि की वजह से मेलानिन नाम तत्व की कमी हो जाती है।
  • आहार में विटामिन B की कमी।
  • वे बच्चों, जिनकी कोई सर्जरी हुई हो, या उनकी पाचनक्रिया ठीक प्रकार से नहीं चल रही हो। उनमें विटामिन B का अवशोषण नहीं हो पाता है। इससे सफेद बालों की समस्या शुरू हो जाती है।
  • माता द्वारा गर्भावस्था के दौरान पोषकीय आहार ना लेने पर भी बच्चों में सफेद बाल होने की संभावना रहती है।

 

सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Grey Hair or White Hair)

आप बालों का काला करने के लिए ये आयुर्वेदिक उपाय (baal kale karne ka tarika) कर सकते हैंः-

बालों को काला करने के लिए तुलसी का प्रयोग (Tulsi : Home Remedies for Grey Hair Treatment in Hindi)

तुलसी की पत्ती, आंवले का फल या पत्ते का रस, भंगरैया के पत्ते का रस को समान मात्रा में लें। इसे मिलाकर बालों में अच्छे से लगाएं (baal kale karne ka tarika)। इससे बाल काले और घने होते हैं।

 

इन्द्रायण के बीज से सफेद बालों को करें काला  (Indrayan Seeds : Ayurvedic Remedy for Gray Hair Treatment in Hindi)

इन्द्रायण के बीजों के तेल से रोज सिर पर मालिश, और लेप करें। इससे बालों का गिरना बंद हो जाता है। इससे बाल काले भौंरे के समान हो जाते हैं।

सफेद बालों से छुटकारा के लिए नींबू का प्रयोग (Lemon : Home Remedies to Treat Grey Hair in Hindi)

15मि.ली. नींबू का रस और 20 ग्राम आंवले के चूर्ण को 15 मि.ली. जल में मिलाकर लेप तैयार करें। इस लेप को सिर पर लगाएं। एक घंटे बाद धो लें। कुछ बार करने से ही इसके प्रयोग से बाल काले हो जाते हैं।

सफेद बालों से छुटकारा के लिए लौंग और मेहंदी का उपयोग(Cloves and Mehandi : Home Remedies for Gray Hair Treatment in Hindi)

लौंग और मेहंदी के पत्तों को बराबर भाग में लेकर पानी के साथ पीस लें। इसे बालों पर लगाएं। बाल काले हो जाते हैं।

आंवले के चूर्ण से सफेद बालों से छुटाकारा(Gooseberry : Home Remedy to Stop Gray Hair in Hindi)

आंवले के चूर्ण को मेहंदी के साथ मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे बालों का सफेद होना और गिरना दोनों बंद हो जाता है।

नारियल तेल का इस्तेमाल कर सफेद बालों से छुटकारा (Coconut : Home Remedy to Reverse Gray Hair in Hindi)

नारियल तेल के अन्दर कढ़ी पत्ते को पकाएं। जब तेल अच्छे से पक जाए, और तेल का रंग थोड़ा बदल जाए, तो कढ़ी पत्ते को अलग कर लें। इस तेल से अपने बालों की मालिश करें। यह बालों को काला करने में लाभदायक (baal kale karne ka tarika) होता है।

सफेद बाल को काला करने की दवा भृंगराज तेल (Bhringraj Oil : Home Remedy to Stop Grey hair in Hindi) 

बालों की मालिश के लिए भृंगराज तेल का इस्तेमाल करें। भृंगराज में बालों को काला करने की क्षमता होती है।

सफेद बाल से छुटकारा पाने के लिए गुड़हल का इस्तेमाल (Gudhal : Home Remedy for White Hair Problem in Hindi)

आंवला, गुड़हल और तिल का पेस्ट बना लें। इसमें नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाकर स्कैल्प पर मालिश करें।

सफेद बाल को काला करने की दवा आम के पत्ते (Mango : Home Remedies to Reverse Gray Hair in Hindi)

आम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। नियमित प्रयोग से बाल घने और काले हो जाएंगे।

आंवला, आम की गुठली से होते हैं काले बाल (Gooseberry and Mango : Home Remedies to Stop Gray Hair Problem in Hindi)

एक बहेड़ा, दो हरीतकी, तीन आंवला, पांच आम की गुठली की मींगी, और एक तोला लौह चूर्ण लें। इन्हें जल के साथ पीसकर एक लौहे के बर्तन में रात भर रहने दें। सुबह इससे लेप करं। इससे सफेद बालों से छुटकारा (baal kale karne ka tarika) मिलता है।

सफेद बाल को काला करने की दवा काला तिल (Sesame : Home Remedy for Grey Hair in Hindi) 

काले तिल को दो घंटे के लिए पानी में भिगों दें। भीग जाने पर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर की त्वचा, और बालों पर एक घंटा लगा कर रखें। इसके बाद किसी हर्बल शैम्पू से बालों को धो लें।

सफेद बाल को काला करने के लिए चाय के पानी का इस्तेमाल(Tea Water : Home Remedy for White Hair Problem in Hindi)

चाय के पानी को बालों में लगा लें। एक घंटे बाद बिना शैम्पू का प्रयोग किए सादे पानी से धो लें। इसे नियमित रूप से प्रयोग करने पर बाल काले हो जाते हैं।

सफेद बाल को काला करें गन्ने के रस से (Sugarcane Juice : Ayurvedic Remedy for Preventing White Hair or Gray Hair in Hindi)

लौह चूर्ण, भृंगराज, हरीतकी, बहेड़ा, आंवला और काली मिट्टी को गन्ने के रस में भिगो लें। इसे बर्तन का मुंह बन्द करके एक महीने तक धूप में रहने दें। इसके बाद निकाल कर छान लें। इससे नियमित रूप से लेप करने से सफेद बालों से छुटकारा (baal kale karne ka tarika) मिलता है। बाल काले हो जाते हैं।

सफेद बाल को काला करने के लिए आपका खान-पान (Your Diet to Prevent Gray Hair or White Hair)

बालों को सफेद से काला करने के लिए आपकी जीवनशैली ऐसी होनी चाहिएः-

  • पोषक तत्वों की कमी होने से बाल सफेद होने लगते हैं, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त भोजन करें। इससे सफेद बालों से छुटकारा (baal kale karne ka tarika) पाने में आसानी होगी।
  • काले बालों को बनाए रखने के लिए विटामिन सी का बहुत महत्व है, इसलिए आंवला और सभी Citrus फलों का नियमित रूप से सेवन करें। आंवला में मौजूद Antioxidants सफेद बालों की कोशिकाओं में नई जान डालते हैं। इससे बालों में मजबूती आती है, और बाल काले होते हैं।
  • मिनरल्स जैसे- आयरन, कॉपर, जिंक स्वस्थ बालों के लिए जिम्मेदार होते हैं,  इसलिए भोजन में सूखे मेवों का भी सेवन करें। विशेषकर बादाम, किशमिश, अंजीर और पिस्ता स्वस्थ बालों के लिए जरूरी है।
  • दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करें। इन खाद्य पदार्थों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी होता है, जो स्वस्थ बालों के लिए बेहद जरूरी होता है। 
  • कढ़ी पत्ते में विटामिन B1, B3, B9 और C होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस भी पाया जाता है। 10-15 कढ़ी पत्तों को अच्छे से धोकर पांच मिनट तक उबालें। इसे छानकर, इसमें आधे नींबू का रस और थोड़ी चीनी मिलाकर पिएं।
  • कच्चा नारियल खाएं। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन और एंटीआक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में होते है। ये बालों को मजबूत और काला करते हैं।

 

सफेद बालों से छुकारा पाने के लिए आपकी जीवनशैली (Your Lifestyle to Prevent Gray Hair or White Hair)

  • नियमित रूप से प्राणायाम एवं योगासन करें। ऐसा करने से तनाव के कारण होने वाले असमय सफेद बाल (baal kale karne ka tarika) नहीं होते।
  • सुबह कम से कम आधे घंटे तक खुली हवा में टहलें।
  • समय पर सोने तथा जागने की आदत डालें।
  • रात में जागने की आदत को छोड़ें।
  • भूख ना लगने पर भोजन ना करें।
  • अत्यधिक धूप तथा धूल भरे वातावरण से बचाव करें।
  • जितना हो सके तनाव से खुद को बचाएं और मेडिटेशन करें।
Vote: 
No votes yet
Pro: 

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Health Updates

Image
सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं
लिंग बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू
स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे
स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक
सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है
सेक्स कैसे करते हैं
महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण
गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व
फिस्टुला या भगंदर, पाइल्स या बवासीर, किशमिश से बवासीर का इलाज, एलोवेरा से बवासीर का इलाज, हल्दी से बवासीर का इलाज इन हिंदी, केला से बवासीर का इलाज, पुरानी बवासीर का इलाज, फिटकरी से बवासीर का इलाज, बवासीर का होम्योपैथिक इलाज, बवासीर का अंग्रेजी दवा बवासीर का आयुर्वेदिक इलाज
लड़की या औरत को कैसे गर्म करें घरेलू उपाय
हाइड्रोसील के कारण लक्षण और इलाज इस प्रकार है जानिए
टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें
 ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन
झाइयां होने के कारण
यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है? यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है?
इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के
जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा
कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा