चमकेगा पृथ्वी पर दूसरा सूरज

कब चमकेगा पृथ्वी पर दूसरा सूरज

कहानी के मुताबिक एक असाधारण ग्रहण की वजह से जब उस ग्रह पर उन छहों सूर्यों की रोशनी आनी बंद हो गई तो उसके निवासियों ने रोशनी को बचाए रखने की जिद में जमीन पर मौजूद हर चीज को जला डाला। पर क्या सचमुच किसी नक्षत्र मंडल में एक से ज्यादा सूर्य हो सकते हैं?

इसाक असिमोव ने 1941 में 'नाइटफॉल' नाम की एक विज्ञान कथा लिखी थी, जिसने उस जमाने में दुनिया भर के खगोलविदों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। उस गल्प में एक ऐसी दुनिया की कल्पना की गई थी, जिसमें छह-छह सूर्य मौजूद हैं। 

ज्यादातर खगोलविज्ञानियों का मत है कि यदि यूनिवर्स मंे कोई मल्टी-स्टार सिस्टम (एक से ज्यादा सूर्यों वाला सौरमंडल) होगा तो इसकी संभावना बहुत कम है कि उसमंे उनके अलावा ग्रह कहलाने लायक कोई दूसरा ऑब्जेक्ट भी हो। पर 2007 में स्पित्जर स्पेस टेलिस्कोप से भेजी गई एक तस्वीर में 150 प्रकाशवर्ष दूर क्रैटर (दूसरा नाम- द कप) नाम की गैलेक्सी में एचडी-98800 नामक एक ऐसी दुनिया मिली है, जिसके चार सूर्य हैं। 

ये असल में दो दुनियाएं हैं- एचडी-98800 ए और एचडी-98800 बी, जिनके अपने दो-दो सूर्य हैं। इनमें दूसरे वाले की डिस्क में कोई ग्रह मौजूद होने की संभावना हो सकती है। लेकिन पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया की सदर्न क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के सीनियर लेक्चरर ब्रैड कॉर्टर ने सुपरनोवा विस्फोट से जुड़ा जो दावा किया है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद कुछ समय बाद पृथ्वी के निवासी भी दो-दो सूर्यों का नजारा कर सकें। 

कॉर्टर के मुताबिक, अंतरिक्ष के ओरियन नक्षत्रमंडल (कॉन्स्टिलेशन) में मौजूद बीटलगेस नामक तारा अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। आजकल सूरज ढलने के बाद आप अपनी छत से आकाश के पूर्वी-दक्षिणी कोने पर नजर रखें तो वहां थोड़ी ही देर में आपको ललछौंह रंग के इस तारे के दर्शन हो सकते हैं। 

बकौल कार्टर, जल्द ही यह तारा भीषण विस्फोट के साथ सुपरनोवा में तब्दील होकर खत्म हो जाएगा। इससे स्पेस में एकबारगी इतनी ज्यादा रोशनी होगी, जिससे पृृथ्वी पर दो-दो सूर्यों के एक साथ उदित होने का अहसास होगा और रातें इस नए सूरज (सुपरनोवा) की रोशनी पाकर सामान्य दिनों की तरह गुलजार बनी रहेंगी। सर्दियों में गिरते टेंपरेचर के बीच दो-दो सूर्यों की बात सुनकर बहुतेरे लोग ठंड से जल्द छुटकारा पाने की कल्पना करने लगे होंगे। 

पर यह सुपरनोवा आखिर है क्या? क्या वह सचमुच हमें इतनी गर्मी और रोशनी दे सकता है? हम जानते हैं कि इस यूनिवर्स में ग्रह-नक्षत्रों के बनने और मिटने का सिलसिला अरबों वर्षों से चल रहा है। आगे भी अनंत काल तक यह क्रम जारी रह सकता है। खगोलविज्ञानी बताते हैं कि तारों के जन्म-मरण की इसी प्रक्रिया में एक स्टेज ऐसा आता है जहां वे सुपरनोवा में बदल जाते हैं। यह 'सुपर' और 'नोवा' - दो शब्दों को मिला कर बना है। नोवा का आशय ऐसे तारे से है जो नया और खूब चमकीला हो। 

सुपरनोवा का मतलब है उन सबसे कहीं ज्यादा चमकीला। तारों की जिंदगी में यह स्थिति तब आती है जब वे अपनी उम्र पूरी कर बुझने की ओर बढ़ रहे होते हैं। जैसे कोई चिराग बुझने के पहले एक बार खूब तेजी से भड़कता है, वह तारा भी अपनी बची-खुची ऊर्जा के साथ खूब तेजी से जल उठता है, जिससे बेतहाशा रोशनी और चमक पैदा होती है। 

लेकिन सुपरनोवा बनने की संभावना उन्हीं तारों के साथ पैदा होती है, जिनका वजन हमारे सूर्य से कम से कमआठ गुना ज्यादा हो। इससे कम वजनी तारे भी बुझने की स्थिति में तेजी से चमकते हैं, पर साइंटिस्टों ने उनकेलिए एक अलग कैटिगरी 'वाइट ड्वॉर्फ' बनाई हुई है। कुछ वैज्ञानिक उन्हें टाइप-1ए सुपरनोवा भी कहते हैं। 

हाइड्रोजन और हीलियम जैसे तत्वों के नाभिकीय संलयन से अपने लिए ऊर्जा पैदा करने वाले विशाल तारे जबअपने जीवन के आखिरी चरण में पहुंचते हैं तो उन्हें एक पिंड के रूप में बांधे रखने वाला गुरुत्व बल कम हो जाताहै और गैसीय दबाव से फूली हुई उनकी सतह और भी चमकदार हो जाती है। फिर एक समय ऐसा आता है जब वेप्रचंड विस्फोट के साथ फट जाते हैं। 

इस विस्फोट से हमारे सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा के मुकाबले अरबों-खरबों गुना ज्यादा एनर्जी एक साथनिकलती है। थोड़े समय में ही सुपरनोवा बना तारा इतनी ऊर्जा उगल देता है जितनी हमारा सूर्य अपने पूरेजीवनकाल में दे पाएगा। इससे संबंधित तारे की गैलेक्सी में महीनों तक रोशनी का अंबार लग जाता है। सुपरनोवाविस्फोट से रोशनी के अलावा नजदीकी यूनिवर्स में शॉक वेव्स भी पहुंचती हैं। ये तरंगें सुपरनोवा तारे से निकलीगैस और धूलकणों पर सवार होकर वहां पहुंचती हैं। तारे से निकली गैस और धूल की भारी मात्रा करीब दोशताब्दियों तक स्पेस में फैलती रहती है। फिर करीब 10 हजार वर्षों में ठंडी पड़कर वह अपने चारों तरफ कीतारकीय संरचनाओं में घुल-मिल जाती है। 

अगर बीटलगेस सच में 2012 के आसपास नष्ट होने वाला है, तो क्या हमें इन शॉक वेव्स के लिए तैयार रहनाचाहिए? यूनिवर्स के सबसे बड़े चमकदार तारों में से एक, नारंगी-लाल रंग का दिखाई देने वाला यह तारा हमसे640 प्रकाश वर्ष दूर है। पृथ्वी के नजदीक (नजदीकी से अभिप्राय 100 से 3000 प्रकाशवर्ष की दूरी से है) सुपरनोवाविस्फोट का अर्थ है- उसका असर हमारे पूरे वायुमंडल (बायोस्फीयर) पर पड़ना। 

सुपरनोवा विस्फोट से गामा किरणें फूटती हैं जो पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में मौजूद नाइट्रोजन से केमिकलरिएक्शन करके नाइट्रोजन ऑक्साइड बना सकती हैं। इसके असर से जीवनरक्षक ओजोन परत बुरी तरह टूट-फूटसकती है और सूरज की पराबैंगनी किरणें और दूसरे कॉस्मिक रेडिएशन सीधे धरती तक आ सकते हैं। समुद्री जल-जीवन का 60 फीसदी हिस्सा नष्ट करने वाली ऑर्डोविसियन-सिलुरियन परिघटना के बारे में अनुमान है कि उसकेलिए एक सुपरनोवा विस्फोट ही जिम्मेदार है। 

बहरहाल, जिस दिन बीटलगेस तारे के जल्द ही सुपरनोवा बनने की खबर आई, उसके अगले ही दिन दुनिया केकई खगोलविदों ने स्पष्ट कर दिया कि अंतरिक्षीय पैमाने पर अंग्रेजी के 'सून' यानी जल्द का मतलब चार-छहमहीने नहीं होता। बल्कि इस घटना को घटित होने में कई लाख वर्ष भी लग सकते हैं। और तो और, यूनिवर्सिटीऑफ इलिनॉय के एस्ट्रॉनामर जिन केलर तो यह भी कहते हैं कि अभी ना तो कोई यह पक्के तौर पर कह सकता हैकि बीटलगेस सुपरनोवा की तरह फटेगा और ना ही यह कि हमारे आकाश में यह दूसरे सूर्य की तरह चमकेगा। 

बीटलगेस चाहे पृथ्वी के दूसरे सूर्य के रूप में तब्दील ना हो पर इसके सुपरनोवा बनने की अफवाह ने हमें उसकाले-नीले आकाश के बारे में पहले से ज्यादा जिज्ञासु बनाया है, जिसमें लाखों-करोड़ों तारे, सौरमंडल, औरआकाशगंगाएं हैं, जहां रोज नए तारों का जन्म हो रहा है और अंतरिक्ष का विस्तार हो रहा है।

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
आकार में है सफलता की कुंजी 2,681 2
भुलक्कड़ नहीं कहलाना है तो कसरत करें 2,095 2
क्या है न्यूरोडेवेलेपमेंटल डिसऑर्डर? 2,539 2
पिता बनने के बाद पुरूषों में यौन उत्तेजना और टेस्टोस्टेरोन में कमी आने लगती है. 1,499 2
सोलो: लद्दाख का वह पौधा जिसे मोदी ने बताया संजीवनी बूटी 3,118 2
धरती पर सबसे पहले आया ये जीव! 17,617 2
ऑनलाइन एडिक्शन (लत) के लक्षण क्या हैं? 1,494 2
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,594 1
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,594 1
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 4,309 1
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 1,987 1
शराब का खुमार महिलाओं पर ज़्यादा क्यों चढ़ता है 2,292 1
आप 'टालूराम' हैं तो ये ज़रूर पढ़ें 2,307 1
बच्चों के लिए प्रैम मददगार या ख़तरनाक? 1,741 1
डीएनए की दुनिया 13,221 1
'गर्मी की वजह से बिगड़ता है बच्चों का रिजल्ट' 2,105 1
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,477 1
कृत्रिम अग्न्याशय 2018 तक उपलब्ध हो सकते हैं : वैज्ञानिक 5,627 1
एक हादसे ने कैसे एक शख्स को गणित का पंडित बना दिया 1,837 1
क्या आपके नाखून कीटाणु रहित हैं ? 4,481 1
दिमाग़ की उत्तेजना दिल के लिए फायदेमंद! 1,695 1
'भारतीय पेंट्स हैं ख़तरनाक' 2,792 1
बढ़े हुए पेट से निजात पाना है आसान 4,944 1
शाकाहारी हुई दुनिया तो हर साल 70 लाख तक कम मौतें 2,360 1
गुदगुदी करने पर आदमी की तरह क्यों हंसते हैं चिम्पैंज़ी? 2,342 1