तरबूज खाने के फायदे
Submitted by Pari Mam on 17 May 2018 - 2:49pmतरबूज गर्मी के दिनों में मिलने वाला एक रसीला फल है। तरबूज खाने के फायदे के बारे में सभी को मालूम होना चाहिए। सेहत के लिहाज से तरबूज बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा मात्रा में तरबूज बाजारों में मिलता है। गर्मी से बचने के लिए तरबूज खाना बहुत फायदेमंद साबित होता है।
तरबूज में कई प्रकार के विटामिंस, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।
इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। तरबूज में बहुतायत मात्रा में पानी होता है, जिसका गर्मियों में सेवन करना फायदेमंद होता है।




