यूरोप के सबसे बड़े डिजिटल और स्टॉर्टअप इवेंट में PM

यूरोप के सबसे बड़े डिजिटल और स्टॉर्टअप इवेंट में PM

यूरोप के सबसे बड़े डिजिटल और स्टॉर्टअप इवेंट में PM:नरेंद्र मोदी का ‘वीवाटेक 2021’ में भाषण, कहा- कोरोना में इनोवेशन से काफी मदद मिली, 'आधार' के जरिए गरीब लोगों को वित्तीय सहायता पहुंची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को यूरोप के सबसे बड़े डिजिटल एंड स्टार्टअप इवेंट ‘वीवाटेक’ (VivaTech) में हिस्सा लिया। पेरिस में हो रहे इस इवेंट में PM मोदी ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस कई दिशा में एक साथ काम कर रहे हैं। इनमें टेक्नोलॉजी और डिजिटल सहयोग के उभरते क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने देश की IT कंंपनी इंफोसिस का उदाहरण दिया। कहा फ्रेंच ओपन में कंपनी टेक सपोर्ट कर रही है। इसके साथ फ्रांस की एटॉस (Atos) भी साझेदार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी के दौर में इनोवेशन ने काफी मदद की। इसके लिए उन्होंने 'आधार' का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके जरिए गरीब लोगों को वित्तीय सहायता देने में मदद मिली। इसके अलावा रसोई गैस और 80 करोड़ जनता को अनाज वितरण करने में मदद मिली। इसके अलावा डिजिटल एजुकेशन प्रोग्राम स्वयं और दिक्षा के लिए छात्रों को पढ़ाई में मदद मिल रही है।

वीवाटेक भाषण में PM द्वारा कही गई प्रमुख बातें…

हम दुनिया को 5 स्तंभों पर निवेश के लिए आमंत्रित करते हैं, जिसमें प्रतिभा, बाजार, पूंजी, इकोसिस्टम और खुली संस्कृति शामिल हैं। ये वही सारी चीजें है जो निवेशक की जरूरत होती है।
स्पेस, माइनिंग, एटॉमिक एनर्जी, बैंकिंग में बड़े सुधार हुए। इससे पता चलता है कि महामारी के दौरान भी भारत मजबूत राष्ट्र है।
महामारी के चलते पिछले साल से अब तक कई सेक्टर्स पर असर पड़ा है। लेकिन हमारा फोकस इसे सही करने और आगे की तैयारी पर है।
पूरी दुनिया में भारत एक बड़े स्टार्टअप के केंद्र के तौर पर उभरा है
इनोवेशन ने कोरोना की दूसरी लहर का मुकाबले करने में काफी मदद की है।
महामारी के इस बुरे दौर में हमारा स्टार्टअप सेक्टर भी पहले से बेहतर हुआ है।
यूरोपियन देशों को टॉप लीडर भी शामिल होंगे
वीवाटेक के इस 5वें संस्करण में PM मोदी के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज सहित यूरोपियन देशों के मंत्री और सांसद भी शामिल होंगे। यह इवेंट 16 जून से 19 जून 2021 तक चलेगा।

फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट समेत एपल के CEO भी होंगे शामिल
पॉलिटिकल्स लीडर के अलावा इसमें दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों के अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। इनमें एपल के CEO टिम कुक, फेसबुक के CEO और चेयरमैन मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

इवेंट में टेक्नोलॉजी इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम के स्टेकहोल्डर्स को एक साथ लाया जाता है। इसमें प्रदर्शनियां, पुरस्कार, पैनल चर्चा और स्टार्टअप जैसी प्रतियोगिताएं भी होती हैं।
इवेंट में टेक्नोलॉजी इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम के स्टेकहोल्डर्स को एक साथ लाया जाता है। इसमें प्रदर्शनियां, पुरस्कार, पैनल चर्चा और स्टार्टअप जैसी प्रतियोगिताएं भी होती हैं।
2016 से हर साल आयोजन होता है
PMO के मुताबिक वीवाटेक यूरोप के सबसे बड़े डिजिटल और स्टार्टअप इवेंट में शामिल है। पहली बार यह 2016 में पेरिस में आयोजित हुआ था। तब से अब तक इसका आयोजन हर साल होता रहता है। वीवा टेक का आयोजन संयुक्त रूप एक प्रमुख एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग ग्रुप पब्लिसिज और अग्रणी फ्रांसीसी मीडिया ग्रुप लेस इकोस द्वारा किया जाता है।

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.