हुंडई अल्काजार लॉन्च

हुंडई अल्काजार लॉन्च:देश की दूसरी सबसे बड़ी 7 सीटर SUV उतरी, 2 इंजन और 3 वैरिएंट के ऑप्शन मिलेंगे; कीमत 16 लाख रुपए से शुरू

हुंडई ने फाइनली अपनी 7-सीटर SUV अल्काजार को लॉन्च कर दिया है। इस सेगमेंट में कंपनी की ये पहली कार है। यूं तो इसकी लॉन्चिंग अप्रैल में होनी थी, लेकिन कोविड-19 के चलते इसे टाल दिया गया था। लॉन्चिंग से पहले इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। कस्टमर 25 हजार के टोकन अमाउंट पर इसे ऑनलाइन या फिर शोरूम पर जाकर बुक कर सकते हैं।

हुंडई अल्काजार का इंजन और वैरिएंट

इस कार में दो इंजन के ऑप्शन मिलेंगे। पहला थर्ड जनरेशन पेट्रोल इंजन है और दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन। इसके पेट्रोल इंजन की बात करें तो ये इंजन 159ps की पावर और 191 nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं, इस SUV को 3 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वैरिएंट प्रेस्टीज, दूसरा प्लेटिनम और तीसरा सिग्नेचर है। सभी वैरिएंट पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में मिलते हैं। इसमें 7 और 6 सीटर का ऑप्शन भी मिल रहा है।

हुंडई अल्काजार की स्पीड और ड्राइविंग मोड

कार की स्पीड को लेकर कंपनी का दावा है कि ये महज 10 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकती है। इस एसयूवी में 3 ड्राइविंग मोड दिए जा रहे हैं जिसमें पहला ईको, दूसरा स्पोर्ट और तीसरा सिटी मोड है।

हुंडई अल्काजार का इंटीरियर

कंपनी ने इसके इंटीरियर के स्केच जारी किया था, जिससे ये साफ हुआ कि अल्काजार की सेकंड रो में कैप्टन सीट दिए गए हैं। ये ब्लू लाइन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ के अलावा बहुत सारे फीचर्स से लैस होगी। वहीं सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स मिलेंगे।

हुंडई अल्काजार की कीमत

अल्काजार की एक्स-शोरूम कीमत 16,30,300 से19,99,000 लाख रुपए है। भारत में इसका मुकाबला, टोयोटा इनोवा(16.53 लाख रुपए एक्स-शोरूम ), MG हेक्टर प्लस(13.63 लाख एक्स-शोरूम), महिंद्रा XUV500(14.24 लाख) से होगा।

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.