कंप्यूटर की स्पीड कैसे बढाये

मित्रो आप में  से कई लोग अपने कंप्यूटर की Slow Speed की वजह से काफी परेशान होंगे जिसके कारण कई बार तो वो Frustrate होकर उसे बेचने तक की बात कर लेते है | अगर आपका बजट अच्छा है तो नया कंप्यूटर लेने में कोई परेशानी नही है | उसको OLX पर डालकर बेच दे उससे आधे पैसे तो आपको मिल जायेंगे और आधे पैसे ओर मिलाकर नया लैपटॉप  खरीद कर ले आये | अगर आपका इतना बजट नही है और अपने वर्तमान PC या लैपटॉप की स्पीड को बढ़ाना चाहते है तो आपको हमारी ये पोस्ट “कंप्यूटर की स्पीड कैसे बढाये”  Computer Speed Up Tips in Hindi पढनी पढ़ेगी | आइये आपको Computer Speed Up Tips in Hindi बताते है |

 

1 स्टार्टअप एप्लीकेशन को कम करे Computer Speed Up Tips in Hindi
मित्रो सामान्यत हम लोगो को पता ही नही होता है कि कई Start Up प्रोग्राम की वजह से हमारा कंप्यूटर शुरू होने में ही काफी समय लगा देता है | इसके लिए सबसे पहली चीज ध्यान रखने की ये है कि जब भी आप कोई सॉफ्टवेर या प्रोग्राम Install करे तो उसमे एक आप्शन अता है कि “Show in StarUp” इसको कभी Check ना करे वरना इसको हटाने के लिए आपको दूसरा तरीका आजमाना होगा | सामान्यत: विंडोज 7 आजकल ज्यादा प्रयोग में आता है जिसमे By Default कुछ Gadgets आते है जैसे Calender, Clock , CPU Meter, Headlines, Weather इन सभी गैजेट को हमेशा के लिए बंद रखे क्योकि ये कंप्यूटर के शुरुवात में बाधा देते है |
इन सब के अलावा ओर भी कई स्टार्ट up प्रोग्राम हमसे Install हो जाते है लेकिन हमे पता ही नही रहता है | इसे पता करने का एक तरीका है कि आप Start Menu के Search Box में Run लिखकर Enter करे | आपके सामने एक Run कमांड खुल जाएगा जिसमे आप “msconfig” लिखकर एंटर दबाए | आपके सामने “System Configuration” नाम का एक बॉक्स खुलेगा उस बॉक्स के Start Up टैब के अंदर जाए | यहा पर आप  उन सभी प्रोग्राम को जिनको आप Start UP में नही देखना चाहते है उसे Uncheck कर दे जिससे ये Disable हो जायेगे | जब अगली बार आप कंप्यूटर चलाएंगे तो आपका कंप्यूटर की शूरवात तेजी से होगी क्योकि Start up एप्लीकेशन disable हो गयी है | इसके बाद आपका कंप्यूटर भी फ़ास्ट हो जाएगा |

2 C ड्राइव को खाली रखे Computer Speed Up Tips in Hindi
अपने कंप्यूटर की Speed बढ़ाने का दूसरा कारगर तरीका है कि आप अपने कंप्यूटर की उस ड्राइव को खाली रखे जिसमे Operating System हो | सामान्यत: आपका Operating System C ड्राइव में Install होता है लेकिन जो एक से अधिक OS रखते है उनके लिए D ड्राइव भी हो सकता है | आपके कंप्यूटर के C ड्राइव में केवल तीन folder ही होने चाहिए Program files ,Users और Windows | Program files में वो सभी सॉफ्टवेर install होते है जिन्हें आप OS में Install करते है और Windows में System की By Deafult files होती है जिनसे हम छेड़छाड़ नही कर सकते है | Users में आपके Downloads , Documents , Music और Videos जैसे folder होते है |

जब भी हमारे कंप्यूटर में हम कोई सॉफ्टवेर चलाते है तो उसकी सारी प्रोसेसिंग C ड्राइव के अंदर होती है और अगर ये ड्राइव भरा होगा तो उस सॉफ्टवेर को चलने में परेशानी होगी और आपका कंप्यूटर धीरे धीरे चलेगा | अपनी सारी महत्वपूर्ण files को आप E ड्राइव में रखने की कोशिश करे ताकि कभी भी Format करने की स्थिथि में आपके महत्वपूर्ण डाटा loss होने का खतरा ना रहे | C ड्राइव की उन files को जिनके बारे में आपको पता नही है , Clean करने के लिए आप Disc Cleanup का भी इस्तेमाल कर सकते है |
Disk Cleanup के लिए आप अपने C ड्राइव पर Right Click कर Properties में जाये इसमें आपको एक Disk Cleanup का आप्शन दिखाई देगा | उस Disk Cleanup पर क्लिक करने पर एक दूसरा बॉक्स खुलेगा जिसमे आप क्लीन करने वाली चीजो को check कर OK बटन दबा दे जिससे आपकी C ड्राइव की unnecessary files क्लीन हो जायेगी | इसके अलावा आप सिस्टम files पर क्लिक कर unnecessary सिस्टम files को भी क्लीन कर सकते है | इस प्रोसेस से आपके कंप्यूटर में बेकार की जगह घेर रही Corrupt Files और Temp Files डिलीट हो जायेगी और आपका कंप्यूटर Fast चलने लगेगा |

3 एक ही Antivirus का इस्तेमाल करे Computer Speed Up Tips in Hindi
मैंने अक्सर देखा कि लोग अपने कंप्यूटर को हर सम्भव वायरस से बचाने के लिए अलग अलग Antivirus इंस्टाल कर देते है | लेकिन ये तरीका गलत है क्योंकि ज्यादा Antivirus आपकी स्पीड को कम कर देते है | आप अपने कंप्यूटर में के ही बढ़िया वाला Antivirus रखे और उसे हमेशा Update रखे | अगर आपका बजट अच्छा हो तो आप 500 रूपये के अंदर 1 साल तक का अपडेट Antivirus खरीद सकते है जो आपके कंप्यूटर को वायरस से भी बचाएगा और आपका कंप्यूटर Slow भी नही होगा | बाजार में आजकल KasperSky, Quick Heal और Norton जैसे Antivirus की भारी माँग है |
जो व्यक्ति ऐसे महंगे Antivirus खरीदने में असमर्थ है और उनको केवल Basic प्रोटेक्शन चाहिए तो आपके लिए AVG सबसे अच्छा Antivirus है जिसमे कोई Licence नही चाहिए होता है और आप रेगुलर इन्टनेट से Update कर अपने कंप्यूटर को वायरस से बचा सकते है | मै खुद AVG का Use पिछले एक साल से कर रहा हु और कभी कोई वायरस की प्रॉब्लम नही आयी है जबकि मै प्रतिदिन 15 घंटे इन्टनेट पर रहता हु | आप इस AVG एंटीवायरस को FileHippo.com से आसानी से डाउनलोड कर सकते है |

4 Dekstop को एकदम साफ रखे Computer Speed Up Tips in Hindi
बहुत से लोग जो भी कुछ नया आता है उसे अपने Desktop पर भरते जाते है और उसे बाद में मैनेज करना बड़ा मुश्किल हो जाता है | मेरी शुरुवात से आदत रही है कि मै अपने कंप्यूटर के Desktop पर केवल My Computer और Recycle Bin के अलावा कुछ नही रखता हु जिससे मेरी स्क्रीन भी सुंदर दिखती है और स्पीड भी अच्छी रहती है | Desktop पर ज्यादा शार्टकट रखने से वो सीधा आपके RAM पर असर डालेंगे क्योंकि Desktop सीधा C ड्राइव से कनेक्ट होता है | इसलिए डेस्कटॉप को खाली रखने का प्रयास रखे |

तो मित्रो ये कुछ सरल उपाय है जिससे आपका कंप्यूटर बहुत Fast काम करने लगेगा | इसके अलावा भी कई छोटे छोटे उपाय ओर भी है जिसे मै अगली कुछ पोस्ट में आप लोगो तक पहुचाने का पर्यत्न करूंगा | अगर आपको हमारी पोस्ट “कंप्यूटर की स्पीड कैसे बढाये” Computer Speed Up Tips in Hindi पसंद आयी हो तो आप अपनी परेशानी हमे बताना ना भूले शायद हम आपकी कुछ मदद कर सके |

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.