अत्यंत गुणकारी है मूली

अत्यंत गुणकारी है मूली

आज के युग में मनुष्य अस्पतालों तथा अंग्रेजी दवाइयों की दुनिया में इतना खो गया है कि उसे अपने आसपास बहुतायत में उपलब्ध होनेवाली उन शाकसब्जियों की ओर ध्यान देनेका समय ही नहीं मिलता, जो बिना किसी हानि के हमारी अनेक बीमारियों को निर्मूल करने में सक्षम हैं। प्रकृति हमारे लिये शीत ऋतु में इस प्रकार की शाक-सब्जियाँ उदारता पूर्वक उत्पन्न करती है। इन्हीं में एक विशेष उपयोगी वस्तु है मूली।

मूली में प्रोटीन, कैल्सियम, गन्धक, आयोडीन तथा लौह तत्त्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इसमें सोडियम, फास्फोरस, क्लोरीन तथा मैग्नीशियम भी हैं। मूली विटामिन ‘ए’ का खजाना है। विटामिन ‘बी’ और ‘सी’ भी इसमें प्राप्त होते हैं। हम जिसे मूली के रूप में जानते हैं, वह धरती के नीचे पौधे की जड़ होती है। धरती के ऊपर रहने वाले पत्ते मूली से भी अधिक पोषक तत्त्वों से भरपूर होते हैं। सामान्यतः हम मूली को खाकरउसके पत्तों को फेंक देते हैं, यह गलत है, ऐसा नहीं करना चाहिये। मूली के साथ ही उसके पत्तों का भी सेवन करना चाहिये। मूली के पौधे में आने वाली फलियाँ मोगर भी समान रूप से उपयोगी और स्वास्थ्यवर्धक हैं। सामान्यतः लोग मोटी मूली पसंद करते हैं। कारण उसका अधिक स्वादिष्ठ होना है। परंतु स्वास्थ्य तथा उपचार की दृष्टि से छोटी-पतली और चरपरी मूली ही उपयोगी है। ऐसी मूली त्रिदोष (वात, पित्त और कफ)-नाशक है। इसके विपरीत मोटी और पक्की मूली त्रिदोषकारक मानी गयी है।

 
उपयोगिता की दृष्टि से मूली बेजोड़ है। अनेक छोटी-बड़ी व्याधियाँ मूली से ठीक की जा सकती हैं। मूली का रंग सफेद है, परंतु यह शरीर को लालिमा प्रदान करती है। भोजन के साथ या भोजन के बाद मूली खाना विशेषरूप से लाभदायक है। मूली और इसके पत्ते भोजन को ठीक प्रकार से पचाने में सहायता करते हैं। वैसे तो मूली के पराठे, रायता, तरकारी, अचार तथा भुजिया जैसे अनेक स्वादिष्ठ व्यञ्जन बनते हैं। परंतु सबसे अधिक लाभदायक है कच्ची मूली। भोजनके साथ प्रतिदिन एक मूली खा लेनेसे व्यक्ति अनेक बीमारियोंसे मुक्त रह सकता है।

• मूली शरीर से विषैली गैस (कार्बनडाइ आक्साइड)को निकालकर जीवनदायी ऑक्सीजन प्रदान करती है।
• मूली हमारे दाँतों को मजबूत करती है तथा हड्डियों को शक्ति प्रदान करती है।
• इसके सेवन से व्यक्ति की थकान मिटती है और अच्छी नींद आती है।
• मूली से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं तथा यह पेट के घाव को ठीक करती है।
• यह उच्च रक्तचाप को नियन्त्रित करती तथा बवासीर और हृदयरोगको शान्त करती है।
• इसका ताजा रस पीने से मूत्रसम्बन्धी रोगों में राहत मिलती है।
• पीलिया रोग में भी मूली लाभ पहुँचाती है।
• अफरे में मूली के पत्तों का रस विशेषरूप से उपयोगी होता है।
• मनुष्य का मोटापा अनेक बीमारियों की जड़ है। इससे बचने के लिये मूली बहुत लाभदायक है।
• इसके रस में थोड़ा नमक और नीबू का रस मिलाकर नियमित पीने से मोटापा कम होता है और शरीर सुडौल बन जाता है।
• पानी में मूली का रस मिलाकर सिर धोने से जुएँ नष्ट हो जाते हैं।
• विटामिन ‘ए’ पर्याप्त मात्रा में होने से मूली का रस नेत्र की ज्योति बढ़ाने में भी सहायक होता है।
• मूली का नियमित सेवन पौरुष में वृद्धि करता है, गर्भपातकी आशंकाको समाप्त करता है और शरीर के जोड़ों की जकड़न को दूर करता है।
• मूली सौन्दर्यवर्धक भी है। इसके प्रतिदिन सेवन से रंग निखरता है, खुश्की दूर होती है, रक्त शुद्ध होता है। और चेहरेकी झाइयाँ, कील तथा मुँहासे आदि साफ होते हैं।
• नीबू के रस में मूली का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे का सौन्दर्य निखरता है।
• सर्दी-जुकाम तथा कफ-खाँसी में भी मूली फायदा पहुँचाती है। इन रोगों में मूली के बीज का चूर्ण विशेष लाभदायक होता है।
• मूली के बीजों को उसके पत्तों के रस के साथ पीसकर यदि लेप किया जाय तो अनेक चर्म रोगों से मुक्ति मिल सकती है।
• मूली के रस में तिल्ली का तेल मिलाकर और उसे हलका गर्म करके कान में डालनेसे कर्णनाद, कानका दर्द तथा कान की खुजली ठीक होती है।
• मूली के पत्ते चबाने से हिचकी बंद हो जाती है।

मूली के सेवन से अन्य अनेक रोगों में भी लाभ मिलता है। जैसे-

१-मूली और इसके पत्ते तथा जिमीकंद के कुछ टुकड़े एक सप्ताहतक काँजी में डाले रखने तथा उसके बाद उसके सेवन से बढ़ी हुई तिल्ली ठीक होती है और बवासीर का रोग नष्ट हो जाता है। हल्दी के साथ मूली खानेसे भी बवासीर में लाभ होता है।

२-मूली के पत्तों के चार तोले रस में तीन माशा अजमोद का चूर्ण और चार रत्ती जोखार मिलाकर दिन में दो बार नियमित एक सप्ताहतक लेनेपर गुर्दे की पथरी गल जाती है।

३-एक कप मूली के रस में एक चम्मच अदरक का और एक चम्मच नीबू का रस मिलाकर नियमित सेवन करने से भूख बढ़ती है तथा पेट सम्बन्धी सभी रोग नष्ट होते हैं।

४-मूली के रस में समान मात्रा में अनार का रस मिलाकर पीने से रक्त में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और रक्ताल्पता का रोग दूर हो जाता है।

५-सूखी मूली का काढ़ा बनाकर उसमें जीरा और नमक डालकर पीने से खाँसी और दमा में राहत मिलती है।

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Health Updates

Image
सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं
लिंग बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू
स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे
स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक
सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है
महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण
गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व
सेक्स कैसे करते हैं
फिस्टुला या भगंदर, पाइल्स या बवासीर, किशमिश से बवासीर का इलाज, एलोवेरा से बवासीर का इलाज, हल्दी से बवासीर का इलाज इन हिंदी, केला से बवासीर का इलाज, पुरानी बवासीर का इलाज, फिटकरी से बवासीर का इलाज, बवासीर का होम्योपैथिक इलाज, बवासीर का अंग्रेजी दवा बवासीर का आयुर्वेदिक इलाज
लड़की या औरत को कैसे गर्म करें घरेलू उपाय
हाइड्रोसील के कारण लक्षण और इलाज इस प्रकार है जानिए
टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें
 ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन
झाइयां होने के कारण
इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के
यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है? यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है?
जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा
कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा