गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए

गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए

वो वक्त नजदीक आ रहा है जब पुरुष अपनी महिला साथी के गर्भ ठहर जाने की आशंका से परे सेक्स जीवन का भरपूर आनंद उठा पाएंगे.

इस बात की संभावना इसलिए जताई जा रही है क्योंकि आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा तरीका खोज लिया है, जिससे सेक्स संबंध पर असर डाले बगैर वीर्य स्खलन को कुछ देर के लिए स्थगित किया जा सकेगा.

जानवरों के साथ किए गए परीक्षण में पाया गया कि सेक्स के दौरान बन रहे शुक्राणुओं का "भंडारण" किया जा सकता है.

इस शोध के परिणाम राष्ट्रीय विज्ञान एकेडमी की पत्र-पत्रिकाओं में छपें.

गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिएपुरुष गर्भनिरोधक गोलियों की तलाश में जुटे वैज्ञानिकों के बीच काफी दिनों से निष्क्रिय शुक्राणुओं की भूमिका पर विचार विमर्श हो रहे हैं.

मोनाश विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं में से एक डॉ. सबातिनो वेंचुरा बताते हैं, "शुक्राणुओं को निष्क्रिय करने के लिए जिन दवाइयों का इस्तेमाल किया गया उनके साइड इफेक्ट्स काफी ख़तरनाक पाए गए."

इस बात की भी आशंका रही कि ये दवाइयां पुरुषों की प्रजनन क्षमता और सेक्स की इच्छा पर भी बुरा प्रभाव डाल सकती हैं. यही नहीं, ये शुक्राणुओं के उत्पादन में स्थायी बदलाव ला सकते हैं.

आमतौर पर स्खलन से ठीक पहले शुक्राणु वीर्यकोष से शुक्रवाहिकाओं की मदद से बाहर निकलते हैं.
मगर मोनाश की टीम इस मसले पर अलग ढंग से सोचती है. आमतौर पर स्खलन से ठीक पहले शुक्राणु वीर्यकोष से शुक्रवाहिकाओं की मदद से बाहर निकलते हैं.

टीम ने कुछ चूहों अपने प्रयोग किए. उन्होंने इन चूहों की अनुवांशिक बुनावट को कुछ इस तरह बदला कि वे शुक्रवाहिकाओं से शुक्राणु निकालने में असमर्थ हो गए.

डॉ. वेनचुरा ने बीबीसी को बतायाः "शुक्राणुओं को एक जगह इकट्ठा किया गया ताकि जब चूहे स्खलित हों तब वहां कोई शुक्राणु उत्सर्जित करने के लिए उपलब्ध ना हो. इस तरह गर्भ ठहरने की नौबत नहीं आई."

उन्होंने आगे बताया, "इस तरीके के उलट शुक्राणुओं को वापस वीर्यकोष में लाया जा सकता है. यह काम हम दवाओं के ज़रिए कर सकते हैं. इसके लिए हमें संभवतः दो दवाओं की ज़रूरत है."

जैविक नसबंदी
यह काफी अच्छा शोध है. इसमें पुरुषों की लगभग जैविक नसबंदी हो जाती है. यह दवा शुक्राण्ओं को बाहर निकलने से रोकेगी.
डॉ. अलान पेसीः शेफील्ड विश्वविद्यालय
अब तक शोध समूहों ने चूहों की प्रजनन क्षमता को बाधित करने के लिए उनके डीएनए में बदलाव कर वैसे दो प्रोटीनों के बनने पर रोक लगाई जिसकी ज़रूरत शुक्राणुओं की आवाजाही के लिए ज़रूरी होती है.

शोधकर्ताओं को अब उन दो दवाओं की ज़रूरत है जो इसी तरह का प्रभाव डालें. उनका विश्वास है कि इसमें से पहली दवा तो पहले से ही बनी हुई है जिसका इस्तेमाल दशकों से लोग प्रोस्टेट के आकार को प्रभावित करने के लिए करते आ रहे हैं.

हालांकि, इन शोधकर्ताओं को दूसरी दवा की तलाश करने में काफी मशक्कत करनी होगी. शायद इसमें दशक लग जाएं.

इन सब में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला प्रोटीन रक्त वाहिकाओं को नियंत्रित करने में भी अहम माना जाता है. इसके कारण रक्तचाप और दिल की धड़कन भी प्रभावित होती है.

जबकि वर्तमान प्रयोग में इस्तेमाल किए गए चूहों के रक्तचाप में रत्ती भर का ही बदलाव पाया गया. इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि स्खलित वीर्य की मात्रा पर भी असर पड़ सकता है.

शेफील्ड विश्वविद्यालय के एंड्रोलॉजी विभाग में वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. अलान पेसी ने बीबीसी को बतायाः "यह काफी अच्छा शोध है. इसमें पुरुषों की लगभग जैविक नसबंदी हो जाती है. यह दवा शुक्राण्ओं को बाहर निकलने से रोक देती है."

वे कहते हैं, "ये अच्छा विचार है. अब देखना ये है इसका लोगों पर क्या असर होता है."

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? 1,390 10
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,906 8
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 1,974 8
'अलग-अलग सोएं खुश रहें' 1,527 8
एन्टीबायटिक प्रतिरोधक एन्ज़ाइम मिला 2,835 8
World Blood Donor Day: रक्तदान और उससे जुड़े मिथकों का सच 3,758 7
बच्चों के लिए प्रैम मददगार या ख़तरनाक? 1,732 7
क्या दूसरे दिल की सुनता है दिमाग़? 2,675 7
शाकाहारी हुई दुनिया तो हर साल 70 लाख तक कम मौतें 2,345 7
अल्ज़ाइमर की नई दवा को कंपनी ने क्यों छिपाए रखा? 1,416 7
व्यायाम से बढ़ता है दिमाग़ 2,042 6
क्या आपके नाखून कीटाणु रहित हैं ? 4,469 6
गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए 1,520 6
जीवाणु 1,20,000 साल बाद दोबारा सक्रिय 2,426 6
मरने से ठीक पहले दिमाग क्या सोचता है | 5,204 5
क्या आप जानते है कि कुत्ते मुस्कुराते भी हैं 3,149 5
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,585 5
आपके घर में ये स्मेल आती हैं तो सतर्क हो जाएं 2,337 5
डीएनए की दुनिया 13,203 5
एक हादसे ने कैसे एक शख्स को गणित का पंडित बना दिया 1,831 5
जी उठने की उम्मीद है लाशों को 6,750 5
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,581 4
अब 'भेजा-टू-भेजा' भेज सकेंगे ईमेल! 1,748 4
दिमाग़ की उत्तेजना दिल के लिए फायदेमंद! 1,688 4
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,010 4