किडनी को बीमारियों और पथरी से है बचाना तो रोजाना करें ये काम

आज विश्व की आबादी का बड़ा हिस्सा किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। अगर स्वस्थ जीवनशैली और खानपान अपनाया जाए तो इससे आसानी से बचा जा सकता है। हमारे शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने के लिए किडनी फिल्टर की तरह रक्त को साफ करने का काम करती है। आइए जानते हैं इस प्रमुख अंग के अन्य कार्यों और इसे स्वस्थ बनाए रखने के तरीकों के बारे में

क्या है काम

पाचन-क्रिया के दौरान हमारे भोजन से निकलने वाले सभी सूक्ष्म विषैले तत्व किडनी में ही जमा होते हैं और यूरिन के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। किडनी लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और खून को साफ रखने में मदद करती है। किडनी का एक और कार्य है- विटमिन डी का निर्माण करना, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है। आज की भाग-दौड़ भरी जि़ंदगी में हमारे खानपान की आदतें बिगड़ती जा रही हैं। इसी वजह से किडनी की बीमारियों से ग्रस्त लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम ऐसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

खूब पीएं पानी

अगर किडनी को स्वस्थ रखना है तो ज्य़ादा पानी पीना बेहतर उपचार है। इसके लिए हर सामान्य स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन औसतन 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी शरीर में मौज़ूद कई तरह के विषैले तत्वों को यूरिन के साथ आसानी से बाहर निकाल देता है और पाचन-तंत्र की कार्य प्रणाली को भी दुरुस्त रखता है। इससे कब्ज़ की समस्या नहीं होती। इसके अलावा पानी शरीर में रक्त प्रवाह को सही रखते हुए खून को गाढ़ा बनने से रोकता है। ज्य़ादा पानी पीने से ब्लडप्रेशर का स्तर भी संतुलित बना रहता है।

अपनाएं संतुलित आहार

रोज़ाना के भोजन में चीनी और नमक का अधिक मात्रा में इस्तेमाल किडनी की सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होता है। इन दोनों चीज़ों की अधिकता से उसके काम करने की गति धीमी पड़ जाती है। इसलिए मिठाइयों, चॉकलेट, केक-पेस्ट्री, वेफर्स, प्रोसेस्ड फूड, अचार, पापड़ और चटनी जैसी चीज़ों का सेवन सीमित मात्रा में करें क्योंकि इनमें नमक और चीनी का भरपूर मात्रा में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा नॉनवेज, मशरूम और दालों का सेवन भी संतुलित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इनमें भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। यह शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है, लेकिन इसकी अधिकता की वजह से यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है। 
इसी तरह मिल्क प्रोडक्ट्स का सेवन हड्डियों की मज़बूती के लिए ज़रूरी होता है, लेकिन इसकी अधिकता की वजह से स्टोन की समस्या हो सकती है। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए खानपान में संतुलन बेहद ज़रूरी है। कैल्शियम और प्रोटीनयुक्त चीज़ों को अपने भोजन में ज़रूर शामिल करें, पर इनकी मात्रा बहुत ज्य़ादा नहीं होनी चाहिए। रंग-बिरंगे फलों और सब्जि़यों को अपने आहार का ज़रूरी हिस्सा बनाएं। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व किडनी को इन्फेक्शन से बचाते हैं। इसके अलावा जहां तक संभव हो एल्कोहॉल-सिगरेट से दूर रहने की कोशिश करें क्योंकि ये चीज़ें लिवर के अलावा किडनी को भी बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आप खानपान की स्वस्थ आदतें अपनाएंगे तो किडनी से संबंधित बीमारियां आपको कभी भी परेशान नहीं करेंगी।

यह भी न भूलें

-किसी व्यक्ति की किडनी सही ढंग से काम कर रही है या नहीं, यह कई बातों पर निर्भर करता है। किडनी की सेहत के बारे में आइए जानते हैं कुछ ज़रूरी बातें :

-अगर किसी दवा का सेवन न किया जा रहा हो तो सामान्यत: स्वस्थ व्यक्ति का यूरिन रंगहीन होना चाहिए।
-प्रतिदिन लगभग चार लीटर पानी पीने वाले सामान्य स्वस्थ लोगों को हर तीन घंटे के अंतराल पर यूरिनेशन होना चाहिए।
-रुक-रुक कर थोड़ा-थोड़ा यूरिन आना, बार-बार टॉयलेट जाने की ज़रूरत महसूस होना, यूरिनेशन के दौरान दर्द-जलन और पैरों में सूजन जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि ये किडनी संबंधी गड़बड़ी के लक्षण हो सकते हैं।
-अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ या हाइ बीपी की समस्या हो तो उसे चीनी-नमक का सेवन सीमित मात्रा में करते हुए साल में एक बार केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट) ज़रूर करवाना चाहिए।

 

 

Vote: 
No votes yet
Pro: 

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Health Updates

Image
सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं
लिंग बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू
स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे
स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक
सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है
महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण
गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व
सेक्स कैसे करते हैं
फिस्टुला या भगंदर, पाइल्स या बवासीर, किशमिश से बवासीर का इलाज, एलोवेरा से बवासीर का इलाज, हल्दी से बवासीर का इलाज इन हिंदी, केला से बवासीर का इलाज, पुरानी बवासीर का इलाज, फिटकरी से बवासीर का इलाज, बवासीर का होम्योपैथिक इलाज, बवासीर का अंग्रेजी दवा बवासीर का आयुर्वेदिक इलाज
लड़की या औरत को कैसे गर्म करें घरेलू उपाय
हाइड्रोसील के कारण लक्षण और इलाज इस प्रकार है जानिए
टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें
 ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन
झाइयां होने के कारण
इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के
यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है? यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है?
जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा
कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा