पेट में दर्द तथा पेट फूलना

पेट में गैस बनने की समस्या काफी तकलीफदेह साबित होती है। यह कई बार आपको शर्मिदा तो कर ही सकती है, आपके पाचन तंत्र की भी सेहत बिगाड़ सकती है। इस गैस के दुष्प्रभाव, कारण और बचाव के बारे में बता रही हैं शमीम खान

हर व्यक्ति के शरीर में बनती है गैस। यह शरीर से बाहर या तो डकार द्वारा या गुदा मार्ग से निकलती है। अधिकतर लोग 1 से 4 पिंट्स गैस पैदा करते हैं और एक दिन में कम-से-कम 14 से 23 बार गैस पास करते हैं। जिनकी पाचन शक्ति अक्सर खराब रहती है और जो प्राय: कब्ज के शिकार रहते हैं, उनमें गैस की समस्या अधिक होती है। मशीनों पर निर्भर आधुनिक जीवनशैली ने शारीरिक सक्रियता काफी कम कर दी है। लोगों ने अपनी खानपान की आदतें भी काफी बिगाड़ ली हैं। उन्हें आराम से चबा-चबाकर पोषक भोजन खाने के बजाए जल्दी-जल्दी जंक फूड खाना पसंद है। यही वजह है कि आजकल गैस की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। लंबे समय तक रहने वाली गैस की समस्या अल्सर में बदल सकती है जो और कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

क्यों बनती है गैस

निगली गई हवा द्वारा 
एरोफैगिया या निगली गई हवा पेट में गैस बनने का सबसे प्रमुख कारण है। हर कोई थोड़ी मात्रा में खाते और पीते समय हवा निगल लेता है। हालांकि, जल्दी-जल्दी खाने या पीने, च्यूंगम चबाने, धूम्रपान करने से कुछ लोग ज्यादा हवा अंदर ले लेते हैं, जिनमें नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और कार्बन डाई ऑक्साइड होती हैं। कुछ हवा डकार के द्वारा बाहर निकल जाती है, लेकिन कुछ आंत में चली जाती है। बची हुई थोड़ी सी गैस यहां से बड़ी आंत में चली जाती है, जो गुदा मार्ग द्वारा बाहर निकलती है।

अनपचे भोजन के टूटने से 
शरीर कुछ कार्बोहाइड्रेट को न तो पचा पाता है और न ही अवशोषित कर पाता है। कई भोज्य पदार्थों में शुगर, स्टार्च और रेशे पाए जाते हैं। छोटी आंत में कुछ निश्चित एंजाइमों की कमी या अनुपस्थिति से इनका पाचन नहीं हो पाता। यह अनपचा भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत में जाता है, जहां बैक्टीरिया इस भोजन को तोड़ते हैं। इससे हाइड्रोजन, कार्बन डाईऑक्साइड और एक तिहाई लोगों में मिथेन निकलती है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में एंजाइम का स्तर कम हो जाता है, इसलिए गैस की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।

लक्षण और समस्याएं 
पेट में गैस बनने के सबसे आम लक्षण हैं पेट फूल जाना, पेट में दर्द होना, डकार आना और गैस पास करना। इनके कारणों को समझकर उपचार किया जा सकता है।

डकार लेना
जब कोई व्यक्ति खाने के दौरान या बाद में डकार लेता है तो इसका अर्थ है कि उसने खाने के साथ ज्यादा मात्रा में हवा निगल ली है। लेकिन ज्यादा डकार आने का कारण पाचन तंत्र के ऊपरी भाग में पेप्टिक अल्सर या गैस्ट्रोपारेसिस जैसी समस्याएं हो सकता है।

फ्लैटुलेंस
इसे सामान्य भाषा में गैस पास करना कहते हैं। अधिकतर लोग यह नहीं जानते कि एक दिन में 14-23 बार गैस पास करना सामान्य बात है। अधिक गैस बनना कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण नहीं होने का संकेत है।

पेट फूलना
पेट का फूलना गैस की वजह से हो सकता है या बड़ी आंत का कैंसर या हार्निया भी इसका कारण बन सकता है। ज्यादा वसायुक्त भोजन  करने से पेट देर से खाली होता है। इससे भी पेट फूल जाता है और बेचैनी होती है।

पेट दर्द
जब आंत में गैस मौजूद होती है, तब कुछ लोगों को पेट दर्द होता है। जब बड़ी आंत की बायीं ओर दर्द होता है, तो इससे हृदय रोग का भ्रम होता है, लेकिन  जब दर्द दायीं ओर होता है, तो यह एपेन्डिक्स हो सकता है।
ये मुश्किलें बढ़ा सकती हैं गैस

जीभ पर सफेद पर्त जमा होने से खाने का जायका बिगड़ सकता है
सांस में बदबू की समस्या का सामना करना पड़ सकता है
मल से बदबू आने की समस्या हो सकती है

गैस से दुर्गंध क्यों आती है
शरीर में बनने वाली गैस प्राथमिक तौर पर गंधहीन होती है। कभी-कभी गुदा मार्ग से निकलने वाली गैस में जो अरुचिकर गंध होती है, वह बड़ी आंत से थोड़ी मात्र में बनने वाली गैस के कारण होती है, जिसमें सल्फर होता है।

घरेलू नुस्खे

लहसुन पाचन की प्रक्रिया को बढ़ाता है और गैस की समस्या को कम करता है
नारियल पानी गैस की समस्या में काफी प्रभावकारी है
अदरक में पाचक एंजाइम होते हैं। खाना खाने के बाद अदरक के टुकड़ों को नींबू के रस में डुबोकर खाएं। गैस की समस्या से छुटकारा मिलेगा
लंबे समय से गैस से पीड़ित हैं तो लहसुन की तीन कलियों और अदरक के कुछ टुकड़ों को खाली पेट खाएं
प्रतिदिन खाने के साथ टमाटर खाएं। अगर टमाटर में सेंधा नमक मिला लें तो और अधिक फायदेमंद रहेगा
पुदीना खाएं, क्योंकि इससे पाचनतंत्र ठीक रहता है
हरी इलाइची के पाउडर को एक गिलास पानी में उबालें। इसको खाना खाने के पहले गुनगुने रूप में पी लें। इससे गैस कम बनेगी

ज्यादा गैस बनाने वाले भोजन

सब्जियां में ब्रोकली, पत्तागोभी, फूलगोभी और प्याज
फल में नाशपति, केला और आड़ू
साबुत अनाज में गेहूं
सॉफ्ट ड्रिंक्स और फलों का जूस
दूध-दूध से बने उत्पाद, जैसे पनीर, आइस्क्रीम और डिब्बाबंद भोजन 
ऐसे भोजन जिनमें सोर्बीटोल होता है। जैसे शूगर फ्री कैंडी या च्यूंगम
मटर, ब्रेड, सलाद, फलियां

गैस से बचने के उपाय
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और वाइन न पिएं, ये कार्बन डाईऑक्साइड छोड़ती हैं 
पाइप के द्वारा कोई चीज न पिएं बल्कि सीधे गिलास से पिएं
तला-भुना, मसालेदार भोजन न करें
तनाव भी गैस बनने का एक प्रमुख कारण है, इससे दूर रहने की कोशिश करें 
कब्ज भी इसका एक कारण हो सकता है। जितने लंबे समय तक भोजन बड़ी आंत में रहेगा, उतनी मात्रा में गैस बनेगी
खाने को धीरे-धीरे और चबाकर खाएं। दिन में तीन बार के बजाए कुछ-कुछ घंटों के अंतराल पर मिनी मील खाएं
खाकर तुरंत न सोएं। थोड़ी देर टहलें ताकि पाचन भी ठीक रहे, पेट भी नहीं फूले
अपनी बायोलॉजिकल घड़ी को दुरस्त रखने के लिए एक निश्चित समय पर खाना खाएं
कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन ज्यादा गैस बनाते हैं। वसा और प्रोटीन युक्त भोजन कम मात्रा में गैस बनाते हैं
लैक्टोस से यह समस्या होती है, तो दूध और दूध से बने उत्पाद न लें
मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें
चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक का इस्तेमाल कम करें
जंक फूड और स्ट्रीट फूड न खाएं
व्यायाम, योग को दिनचर्या में शामिल करें और पैदल चलने की आदत डालें
धूम्रपान और शराब से दूर रहें
अधिक से अधिक रेशेदार भोजन लें
सर्वागासन, उत्तानपादासन, भुजंगासन आदि नियमित रूप से करना चाहिए

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Health Updates

Image
सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं
लिंग बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू
स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे
स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक
सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है
महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण
गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व
सेक्स कैसे करते हैं
फिस्टुला या भगंदर, पाइल्स या बवासीर, किशमिश से बवासीर का इलाज, एलोवेरा से बवासीर का इलाज, हल्दी से बवासीर का इलाज इन हिंदी, केला से बवासीर का इलाज, पुरानी बवासीर का इलाज, फिटकरी से बवासीर का इलाज, बवासीर का होम्योपैथिक इलाज, बवासीर का अंग्रेजी दवा बवासीर का आयुर्वेदिक इलाज
लड़की या औरत को कैसे गर्म करें घरेलू उपाय
हाइड्रोसील के कारण लक्षण और इलाज इस प्रकार है जानिए
टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें
 ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन
झाइयां होने के कारण
इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के
यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है? यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है?
जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा
कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा