हल्दी के आयुर्वेदिक गुण से स्वास्थ्य लाभ

हल्दी के आयुर्वेदिक गुण से स्वास्थ्य लाभ

हल्दी जिसको ट्रमेयरिक (कुरकुमआ लोंगा) कहा जाता है यह पीसकर सब्जियों में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी अपने गुणकारी रासायनिक तत्वों के कारण औषधि के समान लाभदायक होती है। हल्दी में खून साफ़ करने और सूजन को ठीक करने के मजबूत गुणकारी तत्व होते हैं। अधिकांश परिवारों में सूखी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे कच्ची हल्दी भी बहुत गुणकारी होती है। आयुर्वेद चिकित्सा के अनुसार हल्दी तिक्त, उष्ण, रक्तशोधक, शोथनाशक और वायु विकारों को नष्ट करने वाली होती है। हल्दी की तासीर गर्म होती हैं | हल्दी के सेवन से पेट में छिपे जीवाणु नष्ट होते हैं। हल्दी पेनिसिलिन तथा स्ट्रेप्टोमिसिन की तरह ही कीटाणुनाशक है। वात, पित्त, कफ के विकारों में हल्दी से फायदा होता है।

हल्दी की उत्पति जमीन के भीतर जड़ के रूप में होती है जमीन के उपर सिर्फ हरा पौधा दिखाई देता हैं | हल्दी का पौधा 2 फीट तक ऊँचे होते हैं | इन पौधों से धीमी धीमी सुगंध निकलती रहती है। इसके पत्ते केले के पत्तो की तरह काफी चौड़े होते हैं। हल्दी में एक विशेष प्रकार का उड़नशील तेल 5.8% होता है। तेल में करक्यूमिन नामक टरपेन्ट (तेरपेंट) होता है जो रक्त की धमनियों में एकत्र कोलेस्टरॉल को घोलने की क्षमता रखता है। इसके अतिरिक्त हल्दी में विटामिन ‘आ’, प्रोटीन 6.3%, कारबोहाइड्रेट 69.4% और खनिज तत्व 3.5% मात्रा में होते हैं। हल्दी में जीवाणुओं को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति होती है।

कच्ची हल्दी को पानी में उबालकर, उसकी महक खत्म करके सुखाकर हल्दी तैयार की जाती है। हल्दी में वातनाशक गुणकारी तत्व होते हैं। हल्दी के सेवन से फोड़े-फुसियां व खाज-खुजली के विकार भी नष्ट होते हैं। हल्दी के रस के सेवन से पेट की पाचन सम्बंधी क्षमता विकसित होती है। इनमे से आप चाहे जो भी नुस्खा आजमायें पर याद रखें, हल्दी ताजी पिसी या साबुत होनी चाहिए बाजार में मिलने वाला हल्दी पाउडर प्रयोग ना करें क्योंकि एक तो लंबे समय तक पड़े रहने की वजह से हल्दी की शक्ति आधी रह जाती है, और दूसरे ज्यादातर रेडिमेड हल्दी पाउडर में रंग की मिलावट होती है |

हल्दी के चमत्कारिक औषधीय गुण

- 1 चम्मच हल्दी के पाउडर को प्रतिदिन 1 गिलास गुनगुने दूध के साथ पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक- क्षमता बढती है। सर्दी,जुकाम आदि नहीं होते। शरीर के दर्द, चोट व पीड़ा में भी फायदा होता है।
- मुंह में छाले होने पर गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर कुल्ला करने से आराम मिलता हैं |
- हल्दी, नमक में थोड़ा सा सरसों के तेल को मिलाकर अंगुली से प्रतिदिन मसूड़ों की मालिश करना पायरिया, मुंह की बदबू व दांतों रोग में अत्यन्त लाभकारी है।
- 2 चम्मच हल्दी, आधा किलो बिना मलाई वाले दही में मिलाकर दिन में 3 बार खायें। पीलिया की बीमारी में लाभ होता हैं ।
- 1 गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच हल्दी, 10 काली मिर्चों का पाउडर मिलाकर सुबह-शाम पियें। ठंड लगकर आने वाला फीवर, गला बैठना आदि बीमारी ठीक हो जाएगी।
- फ़ूड पोइजनिंग से उलटी-दस्त होने पर, 1 चम्मच हल्दी, 1 कप पानी में घोलकर, रोजाना 2 बार पीने से पेट के रोग ठीक हो जाते हैं। पुराने दस्तों में 1 चम्मच हल्दी, 1 कप छाछ में घोलकर रोजाना 2 बार कुछ सप्ताह पीने से फायदा होता है।

*हल्दी और शहद मिलाकर खाने से फायदे

-आधी चम्मच हल्दी को थोड़ा भूनकर शहद से लेने से गला बैठना या खांसी में तुरन्त लाभ होता है।
-हल्दी और मिसरी को पीसकर शहद में मिलाकर सेवन करने से ठंड से होने वाले छोटे-मोटे रोग ठीक हो जाते हैं |
-हल्दी का चूर्ण, आंवले का रस 10 ग्राम और शहद मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन करने से खांसी ठीक होती है।
-दूध हल्दी और शहद – हल्दी और शहद से लाभ उठाने के लिए एक चम्मच पिसी हुई कच्ची हल्दी, एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर पीने से शरीर में कहीं भी दर्द हो, कमर दर्द, सिरदर्द हो, ठीक हो जाता है। दूध में चीनी नहीं डालें। फीका या शहद मिलाकर दूध पियें।
-यदि कहीं कट या जल जाए तो हल्दी के पाउडर को लगाने से खून का बहना बन्द हो जाता है। त्वचा जलने पर फफोला भी नहीं पड़ता है।
-सोने से पहले हल्दी दूध लाभ : एक चम्मच हल्दी को एक गिलास गर्म दूध के साथ पीने से हड्डियाँ मजबूत रहती है और अस्थमा भी कंट्रोल में रहता हैं |
-सोने से पहले हल्दी दूध पीने से जोड़ो में दर्द से छुटकारा मिलता है जोड़ो की सूजन और मांसपेशियों की ऐंठन भी कम हो जाती हैं |
-शरीर में कहीं मोच आ जाए तो एक मोटी रोटी बनाकर, उस पर सरसों का तेल व हल्दी डालकर, गर्म रोटी को मोच वाले स्थान पर बाँधने से सूजन व मोच में तुरन्त फायदा होता है।
-कच्ची हल्दी के रस का सेवन करने से आंत्रकृमि (पेट के कीड़े) जल्दी नष्ट होते हैं।
-हल्दी के चूर्ण को पानी में मिलाकर फोड़े-फुसियां और जख्म धोने से बहुत लाभ होता है | यह एक हर्बल आंटिसेपटिक होता हैं |
-हल्दी के रस का प्रतिदिन सेवन करने से कुष्ठ रोग में बहुत लाभ होता है।
-हल्दी का चूर्ण 3 ग्राम और सेंधा नमक 2 ग्राम मात्रा में मिलाकर हल्के गर्म जल से लेने से पेट की गैस से मुक्ति मिलती हैं |
-हल्दी के साथ काली मुनक्का, इन दोनों को मिलाकर लेने से भी गैस की समस्या, पेट में जलन, खट्टी डकारें, एसिडिटी से निजात मिलती हैं
-उबले हुए दूध के साथ 2-3 ग्राम हल्दी के चूर्ण सेवन करने से जुकाम ठीक होता है। हल्दी और दूध का संयोग कई बीमारियों के उपचार के काम आता हैं |
-कच्ची हल्दी के रस में चुकंदर के पत्तों का रस मिलाकर सिर में लगाने से बाल सुंदर व् आकर्षक घने हो जाते हैं |
-ग्वारपाठे (एलोवेरा) के गूदे के साथ हल्दी को पीसकर अर्श रोग (पाइल्स) में मस्सों पर लेप करने से आराम मिलता हैं।
-हल्दी और मेथी के दानों का चूर्ण सुबह पानी के साथ सेवन करने से मधुमेह रोग में बहुत फायदा होता है।
-ग्वारपाठे के गूदे के साथ हल्दी को पीसकर स्तनों पर लेप करने से स्तनों की जलन, सूजन ठीक होती है।
गठिया होने पर हल्दी के लड्डू खाने से फायदा होता है। 
-आधी चम्मच हल्दी, एक चम्मच पिसा हुआ आंवला मिलाकर गर्म पानी के साथ लेने से खून साफ होता है। हल्दी रक्त साफ करती है।
*हल्दी के सेवन सम्बंधी सुझाव- 
हल्दी का सेवन कम मात्रा में शुरू करते हुए धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाते जायें और लम्बे समय तक सेवन करते रहें। 1 या 2 चम्मच हल्दी से अधिक एक बार में सेवन नहीं करें। हल्दी का सेवन पानी या दूध से करें। बाह्य लेप और आन्तरिक सेवन दोनों प्रकार से प्रयोग करने पर शीघ्र लाभ होता है। हृदय रोगी हल्दी का प्रयोग कम-से-कम करें। गर्भवती महिला हल्दी को दूध या पानी के साथ बिलकुल सेवन ना करें | दर्द में आमी हल्दी अधिक लाभ करती है। यदि यह उपलब्ध नहीं हो तो रसोई में मौजूद हल्दी का प्रयोग करें। हल्दी दूध के फायदे बहुत है अगर आप इनको सही ढंग से नियमित रूप से प्रयोग करें तो |
खून की कमी दूर करने के लिए हल्दी के गुणों का बहुत महत्त्व है क्योंकि हल्दी में लौह तत्व होता है। दो चम्मच कच्ची हल्दी के रस में दो चम्मच शहद, चौथाई कप पानी को मिलाकर रोजाना दो बार पियें।
आधा चम्मच हल्दी के पाउडर को गर्म दूध से दिन में दो बार पीने से जब तक प्लास्टर रहे, सेवन करते रहने से हड्डी जुड़ जाती है।

चोट-घाव के लिए हल्दी के उपयोग
-त्वचा पर कैसे भी निशान हो, काले-सफेद, फोड़े-फुंसी, चोट, दर्द, मोच आयी हो, चोट के कारण दर्द, सूजन रक्त जम गया हो, घाव हो, काँटा चुभ गया हो, किसी भी कारण से दर्द हो, जोड़ों का दर्द हो, इन सभी बीमारियों में हल्दी का नीचे बताये अनुसार उपयोग करें, आपको जरुर फायदा होगा |

-दो बड़े चम्मच हल्दी और एक बड़ा चम्मच देशी घी लेकर दोनों को गर्म करके किसी सूती कपड़े में रखकर गोल पोटली बना लें | इसके बाद इससे दर्द वाली जगह पर अच्छी तरह सिकाई करें, इसके पश्चात् पोटली खोलकर घी और हल्दी के पेस्ट को घाव वाली जगह पर फैलाकर उस पर रूई रखकर पट्टी बांध दे | घाव भरने, दर्द, सूजन दूर करने का यह बेहतरीन उपाय हैं |
-चोट लगने पर थोड़ा-सा घी या सरसों का तेल, पिसी हुई हल्दी दो चम्मच, प्याज का रस दो चम्मच, गेहूँ का आटा दो चम्मच सबको हलुए की तरह पकाकर गर्मा-गर्म लेप करें। 
-आधा लीटर उबलते हुए पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक, एक चम्मच हल्दी डालें, फिर हिलायें। बर्तन को उतारकर, ढककर रख दें। जब यह पानी सेंकने लायक हो जाये तो किसी कपड़े को भिगोकर चोट वाले अंग को सेंकने से दर्द में आराम मिलेगा।

*दांत के लिए हल्दी के उपयोग

-गैस पर हल्दी की गाँठें जलाकर इस जली हुई हल्दी को पीसकर उसमें समान मात्रा में पिसी हुई अजवायन मिला लें। इससे रोजाना मंजन करें। हिलते दाँत मजबूत हो जायेंगे।
-दाँत-दर्द ठीक करने के लिए दो चम्मच हल्दी के पाउडर में दो चम्मच पिसी हुई सफेद फिटकरी, 100 ग्राम बहुत बारीक पिसा हुआ नमक- ये सब मिलाकर रख लें। आधा चम्मच यह पाउडर और 10 बूंद सरसों का तेल मिलाकर रोजाना मंजन करें। दाँतों में पानी लगना, हिलना, दर्द दूर होगा। इससे दाँत साफ होकर चमकने लगेंगे। 
-सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाकर मंजन करने से दाँत साफ हो जाते हैं, मसूढ़ों को सूजन व पीलापन दूर हो जाता है।

*आँखों के लिए हल्दी के उपयोग

-आँखों के दुखने पर पिसी हुई हल्दी में पानी डालकर सफेद पतला कपड़ा रंग लें। हल्दी के रंग में रंगे इस कपड़े को दुखती आँखों पर रखकर ऊपर से पट्टी बाँधे। आँख आने पर घरेलू उपचार, कारण, लक्षण 
-आधा चम्मच हल्दी में 5 बूंदें घी की डालकर गर्म करके पलकों पर लगायें। इससे आँखों का दर्द कम हो जाता है।
-1 चम्मच हल्दी 1 गिलास पानी में घोलकर, उबालकर, छानकर रोजाना 2 बार आँखे धोयें। आंखें बन्द रखें जिससे हल्दी का पानी अन्दर नहीं जाए और सिकाई भी हो जाए। इससे आँखों की लाली, सूजन, आँखों से पानी गिरना आदि रोग ठीक हो जाते हैं।
-आँखों में लाली और टीस जैसा दर्द हो, पीव आती हो तो एक चम्मच हल्दी पिसी हुई, आधा लीटर पानी में इतना उबालें कि चौथाई पानी रह जाए। फिर उसे बारीक कपड़े में छानकर सुबह-शाम आंख में डालने से लाभ होता है। यह हर तीसरे दिन ताजा बनाकर काम में लें। आँखों में लाली, शोथ, पानी बहने की बीमारी में लाभ होता है। आंखों की आम समस्याओं के लिए कुछ आसान उपाय
आंख की पलको पर फुंसी हो जाने पर चुटकी भर हल्दी में दो बूंद घी मिलाकर लगाने से फायदा होता है।

हल्दी के अन्य गुण

-शरीर की शुद्धि के लिए हल्दी
हल्दी आपके खून को साफ करती है और आपकी ऊर्जा को निर्मल बनती है। हल्दी सिर्फ आपके शरीर पर ही काम नहीं करती, बल्कि यह आपकी ऊर्जा को भी प्रभावित करती है। यह शरीर, खून और ऊर्जा तंत्र की सफाई करती है। बाहरी सफाई के लिए अपने नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें और इस पानी से नहाएं। आप पाएंगे कि आपका शरीर दमकने लगेगा।

*कैंसर को रोकने में भी उपयोगी है हल्दी –

सर कोई बीमारी नहीं है। यह आपके शरीर का आपके खिलाफ काम करना है, आपकी कुछ कोशिकाएं आपके खिलाफ हो जाती हैं। समय-समय पर शरीर की सफाई करने से, कैंसर से बचा जा सकता है। खाली पेट हल्दी का सेवन, शरीर की सफाई के लिए बहुत प्रभावशाली है। कैंसर हो जाने के बाद हो सकता है कि यह प्रभावशाली न हो। लेकिन हर सुबह सबसे पहले कंचे जितनी बड़ी नीम और हल्दी की गोलियां खाने से शरीर की सफाई अच्छे से हो जाती है और साथ ही कैंसर की कोशिकाएं शरीर से बहार निकल जाती हैं।

हल्दी के औषधीय गुणों का उपयोग केवल छोटे-मोटे रोगों को ही ठीक करने में ही नही है, बल्कि हल्दी कैंसर जैसे जानलेवा रोग को दूर रखने में भी उपयोगी है क्योंकि इसमें एक विशेष प्रकार का अल्कलायड कर्कुमिन तत्व पाया जाता है जो कैंसर विरोधी है। हल्दी के लगातार सेवन से शरीर में म्यूटाजेन का निर्माण नहीं होता। म्यूटाजेन शरीर की कोशिकाओं के डीएनए को क्षति पहुँचाता है। कैंसर से बचने के लिए आधा चम्मच हल्दी प्रतिदिन एक बार पानी या दूध से सेवन करें

 

 

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Health Updates

Image
सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं
लिंग बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू
स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे
स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक
सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है
महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण
सेक्स कैसे करते हैं
गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व
फिस्टुला या भगंदर, पाइल्स या बवासीर, किशमिश से बवासीर का इलाज, एलोवेरा से बवासीर का इलाज, हल्दी से बवासीर का इलाज इन हिंदी, केला से बवासीर का इलाज, पुरानी बवासीर का इलाज, फिटकरी से बवासीर का इलाज, बवासीर का होम्योपैथिक इलाज, बवासीर का अंग्रेजी दवा बवासीर का आयुर्वेदिक इलाज
लड़की या औरत को कैसे गर्म करें घरेलू उपाय
हाइड्रोसील के कारण लक्षण और इलाज इस प्रकार है जानिए
टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें
 ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन
झाइयां होने के कारण
इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के
यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है? यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है?
जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा
कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा