ओशो – ध्यान में होने वाले अनुभव !

ओशो – ध्यान में होने

यही क्या कम है ? इस अंधेरे से भरी जिंदगी में अगर क्षणभर को भीतर रौशनी हो जाती है , कोई कम चमत्कार है ? क्योंकि वहां न तो बिजली का कोई कनेक्शन है , न वहां कोई ईंधन है , न वहा कोई तेल है । बिन बाती बिन तेल ! यह रोशनी चमत्कार है । जहां सदा से अन्धकार पड़ा रहा है , वहां अचानक ज्योति उठ आती है —यह चमत्कार है । प्रभु की अनुकंपा हो रही है । घन्यवाद करो ! धन्यवाद से और अनुकंपा बढ़ेगी ।

इस बात का सदा ख्याल में रखो : जितना तुम्हारा धन्यवाद गहरा होगा , उतनी ही तुम्हारी उपलब्धि बढ़ती चली जायेगी ।

क्योकि जो छोटी भेटे आती है , अगर उसको इंकार कर दिया तो बड़ी भेटे फिर नही आएगी । क्योकि तुम पात्र ही सिद्ध न हुए । तुम समझे ही नही । 
परमात्मा ने तुम्हारी तरफ डोरे फेकने फेकने शुरू किये है । आंनदित होओ !

नाच उठो ! मगन हो जाओ कि मुझ अपात्र को इतना भी हुआ , यही क्या कम है !  होना तो यह भी नही चाहिए था मगर फिर भी हुआ , तो उसकी अनुकंपा से हुआ होगा , मेरी पात्रता से नही ।

झुको ! उसके चरणों में सिर रख दो , और तब तुम पाओगे कि कुछ और होने लगा । 

धीरे – धीरे पहले शुक्ष्म ऐंद्रिक अनुभव होते है । अतीन्द्रिय अनुभव होने के पूर्व ; तीन तरह के अनुभव है जगत में —- स्थूल ऐंद्रिक अनुभव ….. तुमने एक सुंदर फूल को खिला देखा -उसकी सुवास तुम्हारे नासापुटों में भर गयी क्षण भर को सुख मालुम हुआ ।

तुमने चांद को आकाश में देखा , शीतल चांदनी तुम्हे नहा गयी तुम चांदनी में नहाकर प्रफुल्लित हो उठे , ताजे हो उठे , ठगे रह गये ।

चांद का सौंदर्य तुम्हे घेर लिया, स्पर्श किया । एक तरह का सुख मिला ये ऐंद्रिक सुख है । 

फिर दूसरे सुख होते है : सूक्ष्म ऐंद्रिक अनुभव आज्ञा चक्र में रौशनी हो गयी— इसका बाहर से कोई संबंध नही है , इसका भीतर से भी अभी कोई संबंध नही है । 

ये दोनों के मध्य के अनुभव है लेकिन सूचक है कि भीतर चलने लगे ।
जैसे पांच इंद्रियां स्थूल अनुभव लाती है , वैसे ही पांच तरह के शुक्ष्म अनुभव होते है । कभी तुम अचानक पाओगे कि भीतर अकारण ही सुवास हो गयी , जैसे हजारो फूल खिल गये हो !

तुम भरोसा ही नही कर पाओगे ।

चौककर देखोगे: कही कोई बाहर गंध नही , और भीतर गंध ही गंध है !

ऐसी गंध जैसे तुमने कभी नही जानी !
तुम्हारे भीतर का कस्तूरी का नाफा जैसे टूट गया ! कभी भीतर संगीत उठेगा , नाद उठेगा । अपूर्व संगीत तुम्हे भर लेगा ! लयबद्ध हो जाओगे !

और बाहर कुछ भी नही है । 

बाहर का संगीत सब फीका हो जाएगा , 

जब भीतर का नाद उठेगा ! बाहर की रोशनी अंधेरे जैसी मालुम पड़ेगी ,

जब भीतर की रोशनी का अनुभव होने लगेगा , मगर अभी यह मध्य की है , यह सूचक है : अब घर में जा सकते हो ।

जब पांचों इंद्रियों के अनुभव , शुक्ष्म अनुभव , तुम्हारे जीवन में प्रगट हो जाएंगे , एक दिन अचानक पाओगे कि स्वाद आ रहा है —-ऐसा स्वाद जैसा तुमने कभी नही जाना ! उस दिन रसना का नया अर्थ प्रगट होगा ।

जब ये अनुभव गहन हो जाएंगे , तब एक दिन तुम अतीन्द्रिय अनुभव में उतरोगे ।

स्थूल इंद्रिय से शुक्ष्म इंद्रिय , शुक्ष्म इंद्रिय से अतीन्द्रिय ।

जब अतीन्द्रिय अनुभव होगा , तभी तुम्हारे हृदय में होगा : हां , अब हुआ !परम् तृप्ति हो जाती है ।

*** झुक आयी बदरिया सावन की

     *** भगवान श्री रजनीश

 
 
Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Dhyan Updates

जब हनीमून समाप्त हो जाता है तो इसके बाद क्या?
ध्वनि के केंद्र में स्नान करो
कृत्रिम न होओ , स्वाभाविक रहो अपने ऊपर आदर्श मत ओढो़
करने की बीमारी
आप अच्छे हैं या स्वाभाविक?
चक्रमण सुमिरन एक वरदान है
ओशो – पहले विचार फिर निर्विचार !
ध्यान: श्वास को विश्रांत करें
शरीर और मन दो अलग चीजें नहीं हैं।
अपनी श्वास का स्मरण रखें
जागरण की तीन सीढ़ियां हैं।
ध्यान : संतुलन ध्यान
ध्यान:: त्राटक ध्यान : ओशो
ध्यान :: गर्भ की शांति पायें
स्वर्णिम प्रकाश ध्यान : ओशो
प्रेम एक ऊर्जा क्षेत्र है
ध्यान : संयम साधना
ध्यान :: कभी, अचानक ऐसे हो जाएं जैसे नहीं हैं
ओशो जिबरिश ध्यान विधि
ओशो – प्रेमपूर्ण हो जाओ
क्या यंत्र समाधि प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं?
ओशो की सक्रिय ध्यान विधि
ध्यान : सब काल्पनिक है
जिबरिश ध्यान विधि
ओशो – तुम कौन हो ?