ट्रेड मार्क क्या होता हॆ?

ट्रेड मार्क क्या हॆ?

सामान्य भाषा में ट्रेड मार्क (ब्रांड नाम से प्रचलित) वह दृश्य चिह्न हॆ जो शब्द हस्ताक्षर, अथवा नाम, अथवा उपाय/युक्ति, अथवा लेबल, अथवा अंक अथवा रंगों के संयोजन, कुछ भी हो सकता हॆ, जिसे किसी अंडरटेकिंग द्वारा अपने माल अथवा सेवाओं व अन्य वाणिज्यिक मदों को, समान माल अथवा सेवायें बनाने वाली अन्य अंडरटेकिंगों से अलग दिखाने हेतु प्रयोग किया जाता हॆ।  

ट्रेड मार्क को अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कराने हेतु विधिक अपेक्षायें निम्नवत हॆः-          

ट्रेड मार्क का चयन कॆसे करें?

  • यदि यह एक शब्द हॆ तो इसे बोलना, वर्तनी तथा याद रखना आसान होना चाहिये।
  • आविष्कारित शब्द अथवा निर्मित शब्द सर्वश्रेष्ठ ट्रेड मार्क होते हॆं
  • कृपया भॊगोलिक नाम के चयन से बचें। किसी को भी उसपर एकाधिकार नहीं हो सकता।
  • उत्पाद की गुणवत्ता के वर्णन हेतु प्रशंसासूचक शब्दों (जॆसे बेस्ट, परफ़ेक्ट, सुपर, इत्यादि) के प्रयोग से बचें।

यह भी सुझाव हॆ कि एक बाज़ार सर्वेक्षण करके यह पता लगाया जाये कि समान मार्क पहले से ही तो बाज़ार में प्रयोग में नहीं हॆ।

ट्रेड मार्क का कार्य क्य हॆ?

आधुनिक व्यवसाय हालात में ट्रेड मार्क चार कार्य करता हॆः-

  • यह माल / सेवा तथा उसके मूल की पहचान कराता हॆ।
  • यह उक्त उत्पाद की गुणवत्ता के अपरिवर्तित रहने की गारंटी लेता हॆ।
  • यह माल/सेवाओं का विज्ञापन करता हॆ।
  • यह माल/सेवाओं की एक छवि निर्मित करता हॆ।

ट्रेड मार्क के लिये कॊन आवेदन कर सकता हॆ तथा कॆसे?

कोई भी व्यक्ति जो ट्रेड मार्क का प्रवर्तक होने का दावा करता हॆ निर्धारित प्रक्रियानुसार इसके पंजीकरण हेतु आवेदन कर सकता हॆ। आवेदन में ट्रेड मार्क, माल/सेवाये, आवेदक का नाम एवं पता तथा एजेंट का नाम एवं पता (यदि कोई हो तो), पावर आफ़ अटार्नी, मार्क के प्रयोग की अवधि तथा हस्ताक्षर होने चाहिये। आवेदन हिंदी अथवा अंग्रेज़ी में होना चाहिये तथा इसे उपयुक्त कार्यालय में जमा किया जाना चाहिये। 

किसी विशेष माल अथवा सेवा के लिये ट्रेड मार्क हेतु आवेदन कॆसे करें?

ट्रेड मार्क्स अधिनियम 1999 के अंतर्गत यह प्रावधान हॆ कि माल तथा सेवाओं का वर्गीकरण इनके अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण के अनुसार किया जाये। वर्तमान में उक्त अधिनियम की अनुसूची IV में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले माल तथा सेवाओं की सूची का सारांश दिया गया हॆ जोकि मात्र सांकेतिक हॆ। कॊन सा माल अथवा सेवा किस श्रेणी में वर्गीकृत किया जायेगा यह पूर्णतः रजिस्ट्रार के प्राधिकार में आता हॆ। अधिनियम की अनुसूची IV ट्रेड मार्क्स पर इस प्रश्नावली के अंत में संलग्न हॆ। अन्य माल तथा सेवाओं के विस्तृत वर्णन हेतु डब्ल्यूआईपीओ द्वारा प्रकाशित अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण को देखें अथवा स्थानीय कार्यालय में सहायत

किस किस प्रकार के ट्रेड मार्क अपनाने हेतु उपलब्ध हॆं?

  • कोई भी नाम (इसमें आवेदक अथवा व्यवसाय में उसके पूर्वज का व्यक्तिगत नाम अथवा उपनाम अथवा व्यक्ति का हस्ताक्षर शामिल हॆ), जोकि व्यापार के लिये मार्क के रूप में अपनाने के लिये असामान्य न हो ।
  • कोई आविष्कारित शब्द अथवा शब्दकोष का कोई भी मनचाहा शब्द जोकि माल/ सेवाओं के गुणावगुण अथवा चरित्र को सीधे सीधे वर्णित न करता हो।
  • अक्षर अथवा अंक अथवा इनका कोई भी संयोजन
  • ट्रेड मार्क के प्रवर्तक का अधिकार या तो अधिनियम के अनुसार पंजीकरण के द्वारा हासिल किया जा सकता हॆ अथवा किसी विशेष माल अथवा सेवा के साथ प्रयोग के द्वारा।

ट्रेड मार्क का लाभ किसे मिलता हॆ?

  • पंजीकृत प्रवर्तकः ट्रेड मार्क का पंजीकृत प्रवर्तक अन्य व्यापारियों को अपने ट्रेड मार्क के अनधिकृत प्रयोग से रोक सकता हॆ, क्षतिपूर्ति हेतु दावा ठोक सकता हॆ तथा अतिलंघन करने वाले माल अथवा लेबलों को नष्ट कर सकता हॆ।
  • सरकारः ट्रेड मार्क के पंजीकरण से सरकार को वर्तमान वर्ष में रु 40 करोड़ की आय हुई हॆ तथा इसमें लगातार वृद्धि हो रही हॆ।

 

ट्रेड मार्क पंजीकृत कराने के लाभ क्या हॆं?

ट्रेड मार्क के पंजीकरण से उसके मालिक को पंजीकृत ट्रेड मार्क पर एकाधिकार प्राप्त हो जाता हॆ तथा इसे जिन माल अथवा सेवाओं के संबंध में पंजीकृत किया गया हॆ उनपर चिह्न (R) के द्वारा इंगित किया जाता हॆ। इस एकाधिकार के अतिलंघित होने पर स्वामी देश के उपयुक्त न्यायालय में अतिलंघन से राहत की मांग कर सकता हॆ। तथापि, यह एकाधिकार पंजी में उल्लिखित शर्तों जॆसे प्रयोग हेतु सीमित क्षेत्र, इत्यादि पर आधारित होता हॆ। यही नहीं, यदि विशेष परिस्थितियों में किन्हीं दो अथवा अधिक व्यक्तियों ने एक समान अथवा लगभग एक समान ट्रेड मार्क पंजीकृत करवा लिया हो तो ऎसे मामलों में एकाधिकार का एक दूसरे के विरुद्ध प्रयोग नहीं क

प्रमुख ट्रेड मार्क लेनदेन हेतु ऒपचारिकताये तथा सरकारी शुल्क क्या हॆं?

  • नये आवेदन द्फ़ाइल करने हेतु आवेदन की प्रकृति के आधार पर प्रारूप विहित किये गये हॆं यथा फ़ार्म टीएम-1, टीएम-2, टीएम-3, टीएम-8 तथा टीएम-51 इत्यादि। शुल्कः रु 2500/-
  • ट्रेड मार्क्स जर्नल में प्रकाशित आवेदनों के विरुद्ध विरोध नोटिस फ़ाइल करने हेतु (फ़ार्म टीएम-5) – शुल्क रु. 2500/-
  • पंजीकृत ट्रेड मार्क के नवीनीकरण हेतु (फ़ार्म टीएम-12) शुल्क रु 5000/-
  • विलंबित नवीनीकरण हेतु अधिभार (फ़ार्म 10) – शुल्क रु. 3000/-
  • हटाये गये ट्रेड मार्क को पुनः चालू करने हेतु (फ़ार्म 13) शुल्क रु. 5000/-

ट्रेड मार्क कानूनों के स्रोत क्या हॆं?

  1. राष्ट्रीय संविधि अर्थात, ट्रेड मार्क्स अधिनियम 1999 तथा उसके अधीन नियम
  2. अंतर्राष्ट्रीय बहुपक्षीय सम्मेलन
  3. राष्ट्रीय द्विपक्षीय संधि.
  4. क्षेत्रीय संधि.
  5. न्यायालयों के निर्णय
  6. कार्यालय व्यवहार तथा विनिर्णय
  7. इन्टेलेक्चुल प्रापर्टी अपीलीय बोर्ड के निर्णय

ट्रेड मार्क्स रजिस्टर में क्या क्या होता हॆ?

ट्रेड मार्क्स रजिस्टर मे, जिसे वर्तमान में इलेक्ट्रानिक रूप में रखा जाता हॆ, अन्य बातों के साथ साथ ट्रेड मार्क, वे माल / सेवायें तथा उनकी श्रेणी जिनके लिये उसे पंजीकृत किया जा रहा हॆ, प्रदत्त अधिकारों के पंजीकरण के दायरे को प्रभावित करने वाले विवरण; प्रवर्तकों का पता; प्रवर्तक के व्यापार अथवा अन्य विवरण; कन्वेन्शन आवेदन की तारीख (यदि प्रयोज्य हो तो); जिन मामलों में ट्रेड मार्क का पंजीकरण मार्क अथवा अधिकारों के पूर्ववर्ती प्रवर्तक की सहमति से किया जा रहा हो तो इस तथ्य की जानकारी का उल्लेख किया जाता हॆ।

क्या पम्जीकृत ट्रेड मार्क को रजिस्टर से हटाया जा सकता हॆ?

जी हां। इसे रजिस्ट्रार को विहित प्रारूप पर आवेदन प्रस्तुत करके इस आधार पर हटाया जा सकता हॆ कि उक्त मार्क त्रुटिवश रजिस्टर में रह गया हॆ। रजिस्ट्रार स्वतः भी किसी पंजीकृत ट्रेड मार्क को हटाने की सूचना जारी कर सकता हॆ। 

क्या आवेदन अथवा रजिस्टर में कोई संशोधन / परिशोधन किया जा सकता हॆ?

जी हां। परंतु मूलभूत सिद्धांत यह हॆ कि आवेदित ट्रेड मार्क में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिये जिसके कारण उसकी पहचान ही बदल जाये। इसके अतिरिक्त अधीनस्थ विधान में वर्णित नियमों के अनुसार बदलाव किये जा सकते हॆं।

 

Business Category : 

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.