समलैंगिकों में एचआईवी संक्रमण ज़्यादा

समलैंगिकों में एचआईवी संक्रमण ज़्यादा

एक ओर जब भारत में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकों के बीच आपसी रज़ामंदी से यौन संबंधों को जायज़ क़रार देने के उच्च न्यायालय के फ़ैसले पर रोक से इनकार किया है, अफ़्रीका में समलैंगिकों के साथ भेदभाव किए जाने और उन्हें दुत्कारे जाने के ख़तरे की बात सामने आई है.

प्रतिष्ठित चिकित्सा पत्रिका लाँसेट में छपे एक नए अध्ययन के अनुसार अफ़्रीका के कुछ देशों में समलैंगिक पुरुषों के बीच एचआईवी संक्रमण की दर औसत से दस गुना ज़्यादा है.

ये अनुसंधान ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने सहारावर्ती अफ़्रीकी देशों में किया है.

इसके तहत उन्होंने एड्स के विषाणु, एचआईवी से संक्रमित पुरुषों के बारे में छह साल के आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण किया.

एचआईवी संक्रमित पुरुषों का प्रतिशत अलग-अलग देशों में अलग-अलग रहा, लेकिन ख़ास कर पश्चिम अफ़्रीका के कुछ देशों में सामान्य पुरुष आबादी के मुक़ाबले समलैंगिक पुरुषों के समूह में संक्रमण 10 गुना ज़्यादा पाया गया.

समलैंगिकों की उपेक्षा

पुरुषों के बीच समलैंगिकता को लेकर अफ़्रीकी समाज के हर स्तर पर अस्वीकार्यता और शत्रुता का भाव देखा जा सकता है. इस कारण इस समुदाय तक आसानी से पहुँच पाना संभव नहीं हो पाता है

एड्रियन स्मिथ, अध्ययन दल के सदस्य

अफ़्रीका के अधिकतर देशों में समलैंगिकों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. उन्हें डराया धमकाया जाता है, तंग किया जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस माहौल का असर अफ़्रीकी समलैंगिक पुरुषों में असुरक्षित यौन व्यवहार में देखा जा सकता है.

ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के दल ने पाया कि अफ़्रीकी समाज में समलैंगिक पुरुषों के बारे में आंकड़े जुटाना भी आसान नहीं है. अध्ययन दल के सदस्य एड्रियन स्मिथ इस बारे में बताते हैं, "पुरुषों के बीच समलैंगिकता को लेकर अफ़्रीकी समाज के हर स्तर पर अस्वीकार्यता और शत्रुता का भाव देखा जा सकता है. इस कारण इस समुदाय तक आसानी से पहुँच पाना संभव नहीं हो पाता है."

इस सामाजिक अस्वीकार्यता को जॉर्ज कनुमा भलीभाँति जानते हैं. कनुमा बुरुंडी में समलैंगिकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता है, जहाँ सरकार ने हाल ही में समलैंगिता को अवैध घोषित कर दिया है.

उनका कहना है कि बुरुंडी में इलाज़ के लिए आए समलैंगिक पुरुषों को डॉक्टरों द्वारा बैरंग लौटाया जाना आम बात है. 

लेकिन कनुमा की ज़्यादा बड़ी चिंता लोगों में एचआईवी-एड्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं होने को लेकर हैं.

जानकारी की कमी

समलैंगिक युगल

उनका कहना है कि बहुत से लोग ये मानने से भी इनकार करते हैं कि पुरुषों में समलैंगिक यौन संबंध से एचआईवी संक्रमण का ख़तरा हो सकता है, "हमने देखा है कि समलैंगिक पुरुष सामान्य वैवाहिक जीवन बिताने के लिए अपनी यौन प्रवृति की जानकारी छुपाते हैं. उनमें से अधिकतर के बीवी-बच्चे हैं, इसके बाद भी वे पुरुषों से यौन संबंध बनाते हैं. और उनमें से अधिकतर का यही मानना है कि महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने से उन्हें एचआईवी-एड्स या अन्य यौनजनित बीमारियाँ हो सकती हैं, लेकिन पुरुषों के साथ संबंध बनाने से नहीं."

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनिया भर में सवा तीन करोड़ से ज़्यादा लोग एचआईवी संक्रमित हैं. इनमें से 70 प्रतिशत सहारावर्ती अफ़्रीकी देशों में हैं.

लाँसेट में छपी रिपोर्ट में विशेषज्ञों की राय को प्रमुखता दी गई है कि जागरुकता बढ़ाने, बचाव के उपायों को बढ़ावा देने और शिक्षा पर ज़ोर देने जैसे उपायों से ही समलैंगिक समुदाय में एचआईवी के ख़तरे को कम किया जा सकता है.

 
  •  
Vote: 
5
Average: 5 (1 vote)

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Health Updates

Image
सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं कब सेक्स के लिए पागल रहती है महिलाएं
लिंग बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू लहसुन रात को तकिये के नीचे रखने का जादू
स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे
स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक स्त्रियों के ये अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुक
सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है सप्ताह में इतनी बार सेक्स करना जरूरी है
महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण महिलाएं बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाये हो रही है प्रेग्नेंट, जानें कारण
सेक्स कैसे करते हैं
गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व गुप्तांगो या बगलों के बालों की सफाई का महत्व
फिस्टुला या भगंदर, पाइल्स या बवासीर, किशमिश से बवासीर का इलाज, एलोवेरा से बवासीर का इलाज, हल्दी से बवासीर का इलाज इन हिंदी, केला से बवासीर का इलाज, पुरानी बवासीर का इलाज, फिटकरी से बवासीर का इलाज, बवासीर का होम्योपैथिक इलाज, बवासीर का अंग्रेजी दवा बवासीर का आयुर्वेदिक इलाज
लड़की या औरत को कैसे गर्म करें घरेलू उपाय
हाइड्रोसील के कारण लक्षण और इलाज इस प्रकार है जानिए
टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें टिटनेस इंजेक्‍शन से हो सकती हैं ये दिक्‍कतें
 ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन ख़तरनाक है सेक्स एडिक्शन
झाइयां होने के कारण
यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है? यौन संबंध के दौरान दर्द का सच क्या है?
इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के इसलिए छोटे कद की लड़कियों से सम्बन्ध बनाना ज्यादा पसंद करते है लड़के
जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा जबरदस्त फोरप्ले ही देता है दमदार सम्बन्ध का मजा
कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा कम उम्र में सेक्‍स करने से बढ़ जाता है इस चीज का खतरा