बैन की गईं कॉमन दवाएं और उनके नुकसान

बैन की गईं कॉमन दवाएं और उनके नुकसान 
आप घर में फर्स्ट-ऐड बॉक्स या मेडिकल बॉक्स तो रखते ही होंगे? सरकार ने जिन 328 दवाओं को बैन किया है, अगर उनमें से कोई दवा अब भी आपके मेडिसिन बॉक्स में है तो आप उस दवा को फेंक दीजिए। उसकी जगह आप अपने डॉक्टर से दूसरी दवा लिखवाएं: 

Saridon, Dart आदि: पेनकिलर 
मिश्रण: Propyphenazone + Paracetamol + Caffeine
नुकसान: प्रोफाइफिनाज़ोन हमारे शरीर में मौजूद ब्लड सेल्स को कम कर सकता है। टीबी या मिर्गी की दवा के साथ इसे लेना नुकसानदेह हो सकता है। इस दवा के असर से बोन मैरो तक काम करना बंद कर सकता है। यह इकलौती ऐसी पेनकिलर है, जिसमें 3 ऐक्टिव केमिकल हैं, जिनमें से एक कैफीन है।  

Panderm, Mycofem, Mecloma-T: स्किन क्रीम 
मिश्रण: Clobetasol + Ofloxacin + Ornidazole + Terbinafine
नुकसान: इसमें मौजूद क्लोबेटासॉल बहुत ही तेज स्टेरॉयड होता है। यह शेड्यूड-एच कैटिगरी में आता है यानी डॉक्टर की इजाजत के बिना इसे नहीं बेचा जा सकता। लेकिन पैनडर्म खुलेआम बिकती है। एक ही दवा में स्टेरॉयड, एंटी-फंगल, एंटी-बायोटिक यानी कई चीजें मिला दी गई हैं। इसे गोरेपन की क्रीम के नाम पर भी बेचा जा रहा है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। 

Taxim AZ, Spazime-AZ, Tanfix-AZ, Xiotac-AZ आदि: एंटी-बायोटिक
मिश्रण: Azithromycin + Cefixime 
नुकसान: इसमें दो एंटी-बायोटिक मिली हैं। बहुत ही कम मामलों में एक साथ दो एंटी-बायोटिक की जरूरत होती है। दो एंटी-बायोटिक साथ लेने से इनके खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और धीरे-धीरे ये दवाएं असर करना बंद कर देती हैं। 

Tixylix, Prosip, Codo-Q Junior आदि: सर्दी-खांसी
मिश्रण: Phenylephrine + Pholcodine 
नुकसान: 6 साल से कम उम्र के बच्चों को इसे नहीं देना चाहिए। 6 से 12 साल तक के बच्चों में भी सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें मौजूद फिनाइलफ्राइन (Phenylephrine) बच्चों के रेस्पिरेटरी सिस्टम पर बुरा असर डाल सकता है। नाक को ड्राई कर सकता है। 

Dolamide, Sumo, N-Plus, Xappy-P आदि: पेनकिलर  
मिश्रण: Nimesulide + Paracetamol 
नुकसान: आमतौर पर जोड़ों के दर्द के लिए ली जाने वाली इस दवा में निमेसुलाइड है, जोकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन है। 

Biocold-P, Talicold, Diecold, Punch Plus, Free 5 Plus आदि: सर्दी-जुकाम के साथ बुखार 
मिश्रण: Nimesulide + Paracetamol + Cetirizine + Phenylephrine + Caffeine
नुकसान: निमेसुलाइड लिवर के लिए खतरनाक हो सकती है। इसे किसी भी दूसरी ऐसी दवा के साथ नहीं मिलाना चाहिए, जो लिवर के लिए नुकसानदेह हो सकती है। पैरासिटामोल भी ज्यादा मात्रा में लेने पर लिवर पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में इन दोनों को एक साथ मिला देना नुकसान बढ़ सकता है। कैफीन होने की वजह से इससे हल्का नशा भी महसूस हो सकता है। साथ ही सिरदर्द, उलटी, नींद में दिकक्त, एलर्जी आदि भी हो सकती है। इसे लेने पर ड्राइविंग, ऊंची जगहों पर जाने या मशीन आदि इस्तेमाल करने से मना होता है। 

Alerid-D, Relif, Alerid Cold, Alcold आदि: एलर्जी, तेज बुखार
मिश्रण: Phenylephrine + Pseudoephedrine + Cetirizine 
नुकसान: किडनी, लिवर, थायरॉयड और प्रोस्टेट के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकती है। हार्ट और शुगर के मरीज भी डॉक्टर से पूछकर ही लें। सिरदर्द, कब्ज, चक्कर आना आदि समस्याएं हो सकती हैं। 

Cepodem AZ: एंटी-वायरल (सर्दी, जुकाम और हल्का वायरल इन्फेक्शन)
मिश्रण: Cefpodoxime + Azithromycin 
नुकसान: डायरिया, पेटदर्द, गैस, सीने में जलन, उलटी आदि की समस्या पैदा कर सकती है। 

Levomac AZ: एंटी-बायोटिक (नाक, गले, किडनी, प्रोस्टेट, स्किन आदि का इन्फेक्शन) 
मिश्रण: Levofloxacin + Azithromycin
नुकसान: सिरदर्द, रैशेज़, चकक्र, सोने में दिक्कत या उलटी जैसे समस्याएं हो सकती हैं। 

Almox C Plus: एंटी-बायोटिक (निमोनिया, टॉन्सिल्स, यूटीआई आदि का इन्फेक्शन)
मिश्रण: Amoxycillin + Dicloxacillin
नुकसान: चक्कर आने, बेहोशी छाने से लेकर दांत में पीलापन आ सकता है। 

Zenrid D: एंटी-एलर्जिक जैसे कि जलन, छीकें, नाक और आंखों से पानी आना आदि
मिश्रण: Cetirizine + Dextromethorphan
नुकसान: पेटदर्द, उलटी, डायरिया, मुंह का सूखना, थकान और बेहोशी जैसे हालात हो सकते हैं। 

Azofen T: ओसीडी, डिप्रेशन, पैनिक अटैक आदि
मिश्रण: Theophylline + Ketotifen
नुकसान: बेचैनी, घबराहट, कमजोरी, मुंह का सूखना, चक्कर आदि आ सकते हैं। 

Xmetor: डायबीटीज़
मिश्रण: Atorvastatin + Metformin
नुकसान: कब्ज, सिरदर्द, पेट में दर्द और कमजोरी आ सकती है। 

Nimoraz O: आंख-कान, रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन के लिए
मिश्रण: Nimorazole + Ofloxacin
नुकसान: उलटी, चक्कर, भूख न लगना, चक्कर आना, सिरदर्द, मुंह सूखना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। 

Conrin: डायबीटीज़, गैस्ट्रो की समस्याएं
मिश्रण: Domperidone + Ranitidine + Simethicone
नुकसान: मुंह सूखना, डायरिया, सिरदर्द, चक्कर, थकान और मांसपेशियों में दर्द की समस्या आ सकती है। 

Nimelide Fen: एंटी-इन्फ्लेमेटरी पेनकिलर
मिश्रण: Diclofenac + Nimesulide
नुकसान: डायरिया, सीने में जलन, सिरदर्द, पेट में दर्द, वजन कम होना, बहुत थकान होना, पॉटी का रंग बदलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

Utistat: जलन, दर्द, यूटीआई आदि 
नुकसान: सिरददर्द, चक्कर आना, पेट खराब होना आदि। 

Benforce M: डायबीटीज
मिश्रण: Metformin + Benfotiamine
नुकसान: मांसपेशियों में कमजोरी, पेटदर्द, चक्कर आना, उलटी, दिल की धड़कन का अनियमित होना, सांस लेने में दिक्कत होना, हाथ-पैरों का सुन्न होना 

Sugamet MC G: डायबीटीज
मिश्रण: Metformin + Glimepiride + Methylcobalamin
नुकसान: डायरिया, चक्कर आना, सिरदर्द, उलटी, पेट में मरोड़ होना 

Megapose Plus: एंग्जाइटी, सिज्रोफेनिया, डिप्रेशन, पैनिक अटैक 
मिश्रण: Flupenthixol + Escitalopram
नुकसान: बेचैनी, देखने में दिक्कत होना, भूख कम हो जाना, डायरिया, चक्कर, सांस लेने में दिक्कत होना, डिप्रेशन 

नोट: बैन की गईं दवाओं में से से यहां कुछ के नाम दिए गए हैं। ये दवाएं कई दूसरे कई ब्रैंड नेम से भी बिकती हैं। कुछ दवाओं में कुछ और केमिकल्स भी हो सकते हैं। बैन की गई दवाओं की पूरी लिस्ट वेबसाइट nhp.gov.in पर देख सकते हैं। 

क्या हो सकते हैं विकल्प 
- बुखार या दर्द के लिए सिंपल पैरासिटामोल सबसे कारगर और सेफ है। हालांकि इसे भी दिन में तीन से ज्यादा से न लें। 
- अगर पैरासिटामोल असर न करे और डॉक्टर को संपर्क नहीं कर पा रहे हैं तो पेनकिलर के तौर पर इबोप्रोफिन ले सकते हैं। बच्चों या लिवर के मरीजों को नुकसान कर सकती है।
- कोई भी एंटी-बायोटिक दवा डॉक्टर से पूछकर ही लें। 
- बच्चों की सर्दी-जुकाम के लिए कोई सिंगल एंटी-एलर्जिक जैसे कि सिट्राजिन आदि दे सकते हैं। साथ ही शहद चटाना, भाप दिलाना, गर्म पानी पिलाना और नमक के पानी से नाक खोलने जैसे घरेलू उपाय अपनाएं।

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.